मनोरंजन

Bigg Boss Season 15 में इन सितारों की होगी एंट्री, जानें इनके बारे में

Bigg Boss Season 15: जाने बिग बॉस सीजन 15 में कौन कौन लेने वाला है हिस्सा


टीवी शो बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है सलमान खान के इस शो को देखने के लिए लोग इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस रियलिटी शो में लोगों के बीच लड़ाई झगड़े से लेकर प्यार तक देखा जाता है। इस शो के दौरान लोगों की जोड़ियां बनती हुईं नजर आई हैं। बिग बॉस के घर पर आपको हर तरह के सदस्य देखने को मिलते है। हर साल इसका एक नया सीजन आता है और लोगों के बीच इसकी उत्सुकता को दुगुना कर देती है। हर सीजन की तरह इस सीजन का भी लोगों बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण हर शो की तरह बिग बॉस ने भी इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया है। आपको बता दें सलमान खान का ये शो टेलीविजन पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस की मेजबानी सलमान खान करेंगे। लेकिन इस साल बॉस सीजन 15 का हिस्सा कौन कौन बनने जा रहा है इसकी जानकारी सभी लोगों को नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस साल बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा कौन कौन बनने वाला है।

नेहा मारदा: आपको बता दें कि कई बार बिग बॉस का ऑफर ठुकराने के बाद आखिरकार नेहा मारदा ने बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा के लिए हामी भर दी है। हालांकि लम्बे समय से उनका नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब मेकर्स ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इस बार आपको बिग बॉस के घर पर नेहा मारदा भी नजर आएंगी।

दिव्यंका त्रिपाठी: दूसरा नाम दिव्यंका त्रिपाठी का है वो भी इस साल आपको बिग बॉस के घर पर नजर आ सकती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस लम्बे समय से उन्हें बिग बॉस के घर पर देखना चाहते थे। इस बात की इच्छा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जाहिर की थी।

सना मकबूल: आपको बता दें की खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में खतरों से खेलने के बाद अब सना मकबूल बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेरना चाहती है। उन्होने इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है।

और पढ़ें: Raj Kundra Case : क्या complicated थे शिल्पा और राज के रिश्ते? शर्लिन चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

अर्जुन बिजलानी: सना मकबूल के साथ अर्जुन बिजलानी भी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में हिस्सा ले चुके है। अभी खबर है कि अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस के मेकर्स ने अर्जुन बिजलानी को अपने 15वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए मना लिया है।

रिद्धिमा पंडित: आपको बता दें कि एकता कपूर के टीवी शो हैवान में काम करने के बाद अब रिद्धिमा बिग बॉस के घर में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। रिद्धिमा पंडित ने भी बिग बॉस के ऑफर को स्वीकार कर लिया है। अब सभी लोग रिद्धिमा पंडित को बिग बॉस के घर में देखने को उत्साहित हैं।

अमित टंडन: आपको बता दें कि साल 2004 में इंडियन आइडल में हिस्सा लेने वाले अभिनेता अमित टंडन भी इस साल सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने वाली है। कई टीवी शो में काम करने के बाद भी आज भी अपनी पहचान के लिए मशक्कत कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही उनके पास बिग बॉस का ऑफर गया तो वो उससे कैसे मना कर सकते थे।

करण नाथ: आपको बता दे कि बॉलीवुड अभिनेता करण नाथ भी इस साल बिग बॉस सीजन 15 में नजर आने वाले है। करण नाथ इससे पहले बॉलीवुड फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ में नजर आ चुके है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button