विदेश

9/11 Attack : 9/11 हमले के पूरे हुए 23 साल, आज के ही दिन आतंकी हमले से दहला था अमेरिका

23 साल पहले अमेरिका पर ऐसा हमला हुआ जिससे पूरी दुनिया थर्रा गई थी। उस हमले में तीन हजार लोगों की जान गई थी। इसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था।

9/11 Attack : जानिए 9/11 हमले में कितने लोगों की मौत हुई? 10 साल बाद ओसामा को भी मार गिराया


9/11 Attack : इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी। साल 2001 में 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन मुख्यालय को निशाना बनाया। इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जाता है।

कई साल पहले बनाई गई थी योजना

आतंकवादी हमलों की योजना कई साल पहले बनाई गई थी। 1990 के दशक में, खालिद शेख मोहम्मद, अल-कायदा के सदस्य, ने अमेरिका पर हवाई हमलों की योजना बनानी शुरू की। यह योजना, जिसे ‘बोजिंका साजिश’ कहा गया, मूल रूप से कई विमानों को निशाना बनाने के लिए थी। हालांकि, इसे ओसामा बिन लादेन ने बाद में संशोधित किया और 1998-99 के बीच अमेरिका पर एक बड़े हमले की योजना बनाई।

घटना वालें दिन कहां थे राष्ट्रपति जॉर्ज बुश?

घटना वाले दिन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश फ्लोरिडा के स्कूल में विजिट पर थे। वह बच्चों से मिल रहे थे तभी उन्हें हमले की खबर दी गई। उन्होंने आनन-फानन में अपनी स्पीच खत्म की। इसके बाद एयरफोर्स वन से उन्हें भी सिक्योर लोकेशन पर ले जाया गया। तीन दिन बाद वह खुद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।

9/11 हमले में कितने लोगों की मौत हुई?

इस आतंकी हमले में करीब 3000 लोगों की मौत हुई। ज्यादातर मौतें न्यूयॉर्क में हुईं। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पूरी तरह धराशाई हो गया और 2600 से ज्यादा लोगों की जान गई। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी विंग में तो कोई भी जिंदा नहीं बचा। उधर पेंटागन में 125 लोग मारे गए। अमेरिका पर हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा ने ली। कुल 19 हमलावरों ने विमान हाईजैकिंग और हमले को अंजाम दिया था। 15 आतंकवादी सऊदी अरब के थे, दो यूएई, एक मिस्र और एक लेबनान का था।

Read More: Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 5.8 मापी गई

10 साल बाद ओसामा को मार गिराया

अमेरिकी फौज ने अफगानिस्तान में अल-कायदा को चुन चुन कर खत्म करना शुरू किया। हालांकि इसका लीडर ओसामा बिन लादेन हर बार उसके चंगुल से बचता रहा। आखिरकार करीब 10 साल बाद साल 2011 में अमेरिकी फौज ने पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को मार गिराया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button