विदेश

रिपब्लिकन उम्मीदवारों में सबसे आगे हैं ट्रंप!

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के हकदारों में से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ अब तक सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी बराबरी करने वाले टेड क्रूज 14% के साथ पीछे चल रहे हैं। हाल ही में ये जानकारी एक ओपिनियन पोल में दी गई है। रियल एस्टेट उद्यमी से नेता बने 69 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप  को 34% रिपब्लिकन वोट मिले है और 45 वर्षीय क्रूज को 20% का समर्थन प्राप्त हुआ है।

donald trump

फॉक्स न्यूज के अनुसार इन दोनों के अलावा फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो एक ही इसे रिपब्लिकन दावेदार हैं,  जो 2 अंकों में समर्थन जुटाने में सफल रहे हैं। उन्हें 11% लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ और बेन कारसन 8% के साथ चौथे स्थान पर है। इससे पहले जो सर्वे किया गया था, उसमें भी ट्रंप 35% वोटों के साथ पहले स्थान पर आए थे। उस सर्वेक्षण में क्रूज 20% पर थे।राष्ट्रीय स्तर पर क्रूज, ट्रंप के निकटतम बराबर हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button