विदेश

चेतावनी के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर दागी मिसाइल

जापान में यह मिसाइल गिरी


अमेरिका लाख चेतावनियों के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर बैलास्टिक मिसाइल दागी है। यह मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से छोड़ी गई है। इस महीने की शुरुआत में अपना छठा परमाणु परीक्षण किया था जो अब तक का उसका सबसे बड़ा परीक्षण है।

मिसाइल
मिसाइल

प्रतिबंधों के बाद भी किया परीक्षण

यह परीक्षण उस समय किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल एवं परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधों के आठ सेठ लागू किए हैं।

उत्तर कोरिया से छोड़ी गई यह मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और प्रशांत महासागर में गिरी। उत्तर कोरिया और जापान की सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

नॉर्थ कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइल सुबह करीब 7 बजे छोड़ी गई है जापान के होक्का-ईडो द्वीप के ऊपर से गुजरी, मिसाइल छोड़े जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है।

जापान बर्दाश किया करेगा उत्तर कोरिया की गतिविधियों को

वही दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज कहा कि जापान विश्व में अशांति नहीं फैलाना चाहता। वह उत्तर कोरिया के उकसावे वाली गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

आबे ने पत्रकारों ने कहा कि हम यह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते कि शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के उस ढृढ़ एवं एकजुट संकल्प को उत्तर कोरिया प्रभावित करे जो संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्रों मे जाहिर हुआ है। हम इस क्रूर कृत्य के खिलाफ एक बार फिर एकजुट हैं।

साथ ही कहा कि अगर उत्तर कोरिया इस रास्ते पर लगातार चलता रहेगा तो उसका कोई भविष्य नहीं होगा। हमें उत्तर कोरिया को यह समझाना होगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button