विदेश

Sikkim flash floods बचाव कार्य जारी, अभी भी लापता है 14 जवान

3 अक्टूबर को आए बाढ़ में सिक्किम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए थे जिसके बाद उनके बचाव के लिए अभियान चलाया गया। इस बचाव कार्य में 8 जवान के शहीद होने की खबर मिली है। बाकी बचे 14 जवान अब भी लापता है उन्हें ढूंढने का कार्य अभी भी जारी है।

Sikkim flash floods: सिक्किम में आए बाढ़ में अब भी सेना के 14 जवान लापता, सैनिकों को ढूंढने का बचाव अभियान जारी 


3 अक्टूबर को आए बाढ़ में सिक्किम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बाढ़ में सेना के 23  जवान लापता हो गए थे जिसके बाद उनके बचाव के लिए अभियान चलाया गया। इस बचाव कार्य में 8 जवान के शहीद होने की खबर मिली है। बाकी बचे 14 जवान अब भी लापता है उन्हें ढूंढने का कार्य अभी भी जारी है।

सिक्किम के ल्होनक में बादल फटने से झील का किनारा टूट गया जिसके कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई इलाके पानी में डूब गए। बादल के फटने और उसके बाद आए बाढ़ के कारण राज्य में भारी नुकसान हुआ है, जिस दिन यह घटना हुई उस दिन सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। बताया जा रहा है 23 जवानों में से आठ भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई। वहीं एक को हादसे वाले दिन ही बचा लिया गया था बाकी बचे 14 जवानों की खोज अभी चल रही है।

जवान को बचाने का अभियान जारी 

बयान में कहा गया कि दुख की इस घड़ी में हम शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने भी इस दुखद घटना में नागरिकों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया। बयान में आगे कहा गया, “बाकी 14 लापता सैनिकों और अन्य नागरिकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए खोज और बचाव प्रयास जारी हैं।”

बयान में आगे कहा गया है कि इस आपदा से प्रभावित स्थानीय आबादी को सुरक्षा, राहत और सहायता प्रदान करने की दिशा में भारतीय सेना के प्रयास जारी रहेंगे। जान-माल की अपूरणीय क्षति के बावजूद, भारतीय सेना सभी नुकसान के लिए तैयार है।

Read More: Sikkim Flood:सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से भारी तबाही, लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में आई बाढ़

अब तक इतने लोगों को बचाया गया 

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण [SSDMA] की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक मरने वालों की संख्या 26 बताई गई है और 142 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसमें आपदा में अब तक 2413 लोगों को बचाया गया है और अचानक आई बाढ़ में 1203 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आपदा ने सिक्किम को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button