विदेश

PM Modi US Visit: ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जानिए इस यात्रा से क्या होगा फायदा

मोदी के इस दौरे से हिंद महासागर में सिक्योरिटी के लिहाज से एक नई शुरुआत होगी। इस दौरे पर टेक्नोलॉजी और डिफेंस से जुड़ी बेहद अहम बातचीत हो सकती है। अमेरिका चाहता है कि एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज जैसे अहम ग्लोबल इश्यूज पर भी दोनों देश मिलकर काम करें।

PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने कहा, अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और सक्षम नेतृत्व में भारत तरक्की के नित नए रिकार्ड बना रहा है। पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बना और डिजिटल ट्रांजेक्शन से लेकर जीएसटी कलेक्शन तक देश नए-नए रिकार्ड बना रहा है। यही वजह है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनिया में अव्वल नंबर पर बनी हुई है। अब पीएम मोदी एक और रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान वे 22 जून 2023 को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह दूसरा मौका होगा, जब मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। दूसरी बार ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इससे पीएम मोदी ने जून 2016 में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। पीएम मोदी से पहले भारत के चार प्रधानमंत्रियों ने अमेरिकी संसद को संबोधित चुके हैं।

पीएम मोदी से पहले चार भारतीय पीएम ने अमेरिकी संसद को किया संबोधित

पीएम मोदी सात साल पहले अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले देश के पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। उनसे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को, अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर 2000), पी वी नरसिम्हा राव (18 मई 1994) और राजीव गांधी ने 13 जुलाई 1985 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। अब मोदी दो बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

अमेरिका में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रवासी भारतीय

अमेरिका में प्रवासी भारतीय भी पीएम मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत में 18 जून को अमेरिका के 20 अलग-अलग शहरों में ‘भारत एकता मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। पिछले नौ वर्षों में भारत की वृद्धि और विकास पर प्रकाश डालते हुए 21 जून को व्हाइट हाउस के सामने एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की रणनीतिक यात्राओं के साथ इस यात्रा की तैयारी पहले से ही चल रही है।

Read more: Indian students deported from Canada: जानें क्या है पुरा मामला? क्यों 700 भारतीय छात्रों को वापस डेपोर्ट कर रही ट्रूडो सरकार?

किस मुद्दे पर बात करेंगे पीएम मोदी?

पीएम मोदी को जो आमंत्रण भेजा गया है, उस पर सीनेट मेजोरिटी लीडर चक शूमर, सीनेट रिपब्लिकन लीडर मिच मैककोनेल और हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफ्रीस ने भी साइन किया। प्रधानमंत्री अमेरिका की संसद में भारत के भविष्य के लिए अपने विजन और अमेरिका-भारत द्वारा सामने किए जा रहे वैश्विक मुद्दों पर सांसदों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे में हिंद महासागर पर फोकस

मोदी के इस दौरे से हिंद महासागर में सिक्योरिटी के लिहाज से एक नई शुरुआत होगी। इस दौरे पर टेक्नोलॉजी और डिफेंस से जुड़ी बेहद अहम बातचीत हो सकती है। अमेरिका चाहता है कि एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज जैसे अहम ग्लोबल इश्यूज पर भी दोनों देश मिलकर काम करें। इसके अलावा पीपुल टु पीपुल कॉन्टैक्ट्स भी बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए भी पॉलिसी तैयार की जा रही है।

Read more: PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को ले कर पेंटागन अधिकारियों का बड़ा बयान

अमेरिका – भारत के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके भारतीय समकक्ष अजित डोभाल ने इस साल जनवरी में उभरती हुई प्रौद्योगिकी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की थी। जिसका मकसद अमेरिका और भारत के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देना है। रक्षा क्षेत्र इस पहल का एक बहुत मजबूत घटक है। जिस पर दोनों देश आगे बढ़ना चाहते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button