वीमेन टॉक

Sadhna Saxena Nair: लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर बनी सेना की पहली डीजी चिकित्सा महानिदेशक, जाने कौन है ये

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा के महानिदेशक का पद संभालेंगी। बता दें साधना सक्सेना नायर इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला...

Sadhna Saxena Nair: कौन है साधना सक्सेना नायर, जाने इनकी पूरी कहानी

Sadhna Saxena Nair: साधना सक्सेना नायर अपने ये नाम तो जरूर सुना होगा। बता दें लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा के महानिदेशक का पद संभालेंगी। बता दें साधना सक्सेना नायर इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल काॅलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अगर हम साधना सक्सेना नायर के करियर की बात करें तो साधना ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 1985 में की थी जब साधना वायुसेना में शामिल हुई थीं। इतना ही नहीं, इसके साथ ही आपको बता दें साधना का परिवार सेना में सात दशकों से कार्यरत होते हुए देश की सेवा कर रहा है। तो चलिए आइए विस्तार से जानते हैं साधना सक्सेना नायर की शिक्षा, सेना में उनकी सेवा और उपलब्धियों के बारे में।

कौन हैं साधना सक्सेना नायर?

आपको बता दें लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर हमारे देश की पहली महिला डीजी चिकित्सा सेवा नियुक्त हुई हैं। साधना एक अगस्त 2024 से महानिदेशक चिकित्सा सेवा का पदभार संभाल रही हैं। ये कोई पहली बात नहीं है जब साधना ने देश की पहली महिला होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है इसके पहले भी उनके नाम कई क्षेत्रों में पहली महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज हो चूका है।

Sadhna Saxena Nair
Sadhna Saxena Nair

जाने कौन है साधना सक्सेना नायर के पति

साधना सक्सेना नायर के पति का नाम के.पी.नायर है जो कि सेवानिवृत्त एयर मार्शल हैं। बता दें नायर दंपत्ति भारतीय वायुसेना के पहले और अब तक के एकमात्र एयर मार्शल दंपत्ति हैं।

सेना में शामिल परिवार की तीन पीढ़ियां

आपको जानकर खुशी होगी कि साधना सक्सेना के परिवार की तीन पीढ़ियां भारतीय वायुसेना से जुड़ी हुई हैं, ये लोग पिछले सात दशकों से सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।

जाने साधना सक्सेना नायर की उपलब्धियां

साधना सक्सेना नायर के नाम पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी होने का गौरव प्राप्त हैं। साधना सक्सेना को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से भी नवाजा जा चुका है। वो एयर मार्शल बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं। इसके पहले एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय इस पद पर रही थीं।

Read more: Women Empowerment: जानें राष्ट्रपति Pratibha Patil के कुछ अनकहे पहलू

साधना सक्सेना की शिक्षा

साधना सक्सेना ने अपनी शिक्षा पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। दिसंबर 1985 में सेना चिकित्सा कोर में कमीशन मिला। उनके पास फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री भी है। साधना सक्सेना ने एम्स नई दिल्ली से चिकित्सा सूचना विज्ञान में दो साल की ट्रेनिंग पूरी की।

साधना सक्सेना विदेश में भी चिकित्सा सेवा पर कर चुकी है काम

साधना सक्सेना विदेश में सीबीआरएम (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर) वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स में ट्रेनिंग ले चुकी है।

Back to top button