वीमेन टॉक

Women Empowerment: जानें राष्ट्रपति Pratibha Patil के कुछ अनकहे पहलू

Women Empowerment: प्रतिभा सिंह पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव जिले में साल 1934 को हुआ था। प्रतिभा पाटिल के पिता का नाम नारायण राव था और वो एक राजनेता थे। बता दें कि Pratibha Patil की शुरुआती शिक्षा जलगांव में ही हुई थी वहीं उन्होंने मूलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएट की थी। अपनी ग्रेजुएट के बाद प्रतिभा पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और अपनी वकालत की पढ़ाई की।

Women Empowerment: देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए Pratibha Patil ने समर्पित किया अपना पूरा जीवन


Women Empowerment: देश की पहली महिला राष्ट्रपति Pratibha Patil को भला कौन नहीं जानता। आज के समय पर प्रतिभा पाटिल को हमारे देश में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। Pratibha Patil का नाम तो हमारे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। क्योंकि वो हमारे आजाद भारत के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। आपको बता दें कि Pratibha Patil एक समय पर टेबल टेनिस की शानदार खिलाड़ी हुआ करती थी। लेकिन जब Pratibha Patil देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं थी तो वो हमारे देश की हर महिला के लिए प्रेरणा बन गईं।

ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि आज के समय पर हमारे देश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र, पद, जिम्मेदारी को बखूबी संभाल सकती हैं। एक समय था जब महिलाओं को घर की चारदीवारी में रखा जाता था और उनको घर का चूल्हा चौका और बच्चे संभालने के लिए समझा जाता था। लेकिन आज समय बदल चुका है आज महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिला कर चल रही है। ये बात Pratibha Patil ने साबित कर के भी दिखाई।

क्या आपको पता है महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति Pratibha Patil को मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। तो चलिए आज हम आपको Pratibha Patil के जीवन से जुड़ी   कुछ दिलचस्प किस्से बताते है।

Read More- Arundhati Roy: जानें कौन है वो देश की बड़ी लेखिका और समाजसेविका जिन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए बेची खाली बोतलें

कॉलेज के समय पर Pratibha Patil को कॉलेज क्वीन’ का खिताब मिला

आपको बता दें कि Pratibha Patil का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव जिले में साल 1934 को हुआ था। प्रतिभा पाटिल के पिता का नाम नारायण राव था और वो एक राजनेता थे। बता दें कि Pratibha Patil की शुरुआती शिक्षा जलगांव में ही हुई थी वहीं उन्होंने मूलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। ग्रेजुएट होने के बाद Pratibha Patil ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और अपनी वकालत की पढ़ाई की।

बता दें कि एक समय पर Pratibha Patil  टेबल टेनिस की शानदार खिलाड़ी हुआ करती थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कॉलेज के समय पर Pratibha Patil काफी सुंदर हुआ करती थीं। जिसके कारण उन्हें कॉलेज क्वीन’ का खिताब तक मिला था। उसके बाद प्रतिभा पाटिल की शादी 31 साल की उम्र में प्रोफेसर देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ हुई। शादी के बाद उन्होंने पति का नाम अपना लिया और प्रतिभा देवीसिंह पाटिल नाम से फेमस हो गईं। उनका आज के समय पर एक बेटा और बेटी है।

Read More- Women Talk : सोसयटी की स्टीरियोटाइप को तोड़ इन दो लड़कियों ने सुनी अपने दिल की बात!

प्रतिभा पाटिल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रतिभा पाटिल शुरू से ही समाज सेवा से जुड़ी हुईं थीं। अपना राजनीति करियर शुरू करने से पहले प्रतिभा पाटिल एक समाज सेविका की तरह कार्य करती थीं और अपने निर्मल स्वभाव के लिए वह जानी जाती थी। इतना ही नहीं देश की महिलाओं का जीवन और उनकी स्थिति को सुधारने के लिए वह हमेशा कार्यरत रहती थीं। बता दें कि महज 27 साल की उम्र में प्रतिभा पाटिल ने अपना राजनीतिक करियर शुरू कर दिया था।

सबसे पहले प्रतिभा पाटिल ने महाराष्ट्र के जलगांव से विधानसभा सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बता दें कि ये जीत उनकी लोकप्रियता की थी। उसके बाद प्रतिभा पाटिल ने चार बार मुक्ति नगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की और एमएलए बनी रहीं। इतना ही नहीं साल 1967से 1972 तक प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र सरकार में उप मंत्री और 1972 से 1974 तक समाज कल्याण मंत्री बनी रहीं।

Read More- Women talk- रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक, लेकिन संगीता ने नहीं मानी हार आज खेती किसानी से कमा रही है 30 लाख सालाना

जाने कैसा रहा प्रतिभा पाटिल का राष्ट्रपति बने का सफर

आपको बता दें कि साल 1986 से लेकर 1988 तक प्रतिभा पाटिल राज्यसभा उपसभापति के पद पर रहीं। उसके बाद प्रतिभा पाटिल ने साल 1991 में अमरावती लोकसभा सीट पर जीत हासिल करी। उसके बाद वो साल 2004 से लेकर 2007 तक राजस्थान की राज्यपाल रहीं। उसके बाद UPA ने साल 2007 में प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। उस समय प्रतिभा पाटिल के सामने भैरोसिंह शेखावत थे, जिन्हें प्रतिभा पाटिल ने लगभग 3 लाख वोट से हरा दिया और देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button