मनोरंजन

Upcoming Movies 2022: जाने बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों के बारे में जो रिलीज हो रही साल 2022 में

Upcoming Movies 2022: साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है ये फिल्में


Upcoming Movies 2022: अभी साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव में है और साल 2022 आने में बस कुछ ही दिन बाकि है। अब सभी लोगों नए साल के स्वागत की तैयारी करने लगे है। साथ ही साथ हिंदी सिनेमाजगत भी नए साल पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इतना ही नहीं इसके साथ ही फिल्म निर्माता और निर्देशकों भी नई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा करने लगे है।

आपको बता दें कि इस साल आपको कई सारे बड़े स्टार्स की धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। रणवीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से लेकर कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ और तेजस तक। तो चलिए आज हम आपको बताते है। साल 2022 में कौन कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।

आरआरआर (RRR)

आपको बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फिल्मे आरआरआर भी 7 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में है।

पृथ्वीराज (Prithviraj)

बता दें कि साल के शुरुआत में ही 21 जनवरी को यशराज बैनर की फिल्म पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इतना ही नहींबॉलीवुड फिल्म पृथ्वीराज अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

शमशेरा (ShamShera)

अगर हम शमशेरा की बात करें तो बॉलीवुड फिल्म शमशेरा भी इसी साल 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म भी यशराज बैनर द्वारा ही बनाई गयी है और इस फिल्म में आपको रणबीर कपूर नजर आएंगे।

लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chadda)

बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सभी लोगों को बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि सभी लोगों का ये इंतजार पूरा होने वाला है लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में 14 अप्रैल 2022 यानि की बैसाखी के दिन रिलीज होगी।

टाइगर 3 (Tiger 3)

भाई जान की फिल्म ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ इन दोनों फिल्मों ने सभी दर्शकों का बहुत ज्यादा मनोरंजन किया था। अब लोगों को उनकी फिल्म टाइगर 3 का बेसबरी से इंतजार है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2022 में ही रिलीज होगी।

Rewind 2021: साल 2021 में कई लव स्टोरी हुई मुकम्मल, तो कई लव स्टोरी का हुआ हमेशा हमेशा के लिए अंत

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)

आपको बता दें कि जिस फिल्म का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार है वो अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। धर्मा प्रोडक्शन की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ साल 2022 में 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आपको रणबीर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button