लाइफस्टाइल

Rewind 2021: साल 2021 में कई लव स्टोरी हुई मुकम्मल, तो कई लव स्टोरी का हुआ हमेशा हमेशा के लिए अंत

Rewind 2021: 4 बॉलीवुड सितारें जिनकी साल 2021 में खत्म हुई लव स्टोरी


Rewind 2021: साल 2021 अब बस खत्म ही होने वाला है और नए साल का आगाज होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों को आने वाले साल से कई सारी उम्मीदें है अगर हम बात करें साल 2021 की तो हर साल की तरह इस साल भी हमें कई अच्छी और कई बुरी खबरें सुने को मिली थी। इस साल कई लव स्टोरी मुकम्मल हुई तो कई लव स्टोरी का हमेशा हमेशा के लिए अंत हो गया।

अगर हम साल भर के बनते बिगड़ते रिश्तों की बात करें कई बॉलीवुड सितारें ऐसे है जो साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे, तो कई सितारें ऐसे भी है जिन्होंने अपनी बसी बसाई गृहस्थी खत्म कर दी। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने साल 2021 में अपनी शादी तोड़कर अलग होने का फैसला लिया।

Rewind 2021

किरण राव और आमिर खान

साल 2021 में सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी की आमिर खान ने जब अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लेने की बात की तो उनके सभी फैंस हैरान हो गए। आपको बता दें कि किरण राव और आमिर खान पिछले 15 साल से साथ थे। सभी को लगता था कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है लेकिन जब अचानक 3 जुलाई 2021 को किरण राव और आमिर खान की सोशल मीडिया पर ज्वाइंट स्टेटमेंट देखीं तो उससे देख कर सभी लोग हैरान हो गए। लेकिन इस ज्वाइंट स्टेटमेंट को देख कर ऐसा लगा की दोनों खुशी-खुशी अलग होना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CQ2tP1glFo3/?utm_source=ig_web_copy_link

नुसरत जहां और निखिल जैन

बंगाल की बेहद खूबसूरत बंगाली बाला यानी की नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन भी इस साल अलग हो गए। बता दें कि इन दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था। शायद आपको याद हो कि कुछ समय पहले जब नुसरत मां बनीं, तो उसके बाद ही सोशल मीडिया पर ये खबर भी बहुत तेजी से फैली की बच्चा निखिल का नहीं है। जिसके बाद नुसरत ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी को अमान्य करार कर दिया।

https://www.instagram.com/p/CLCQDm0BzW9/?utm_source=ig_web_copy_link

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य

साल 2021 में साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य भी एक दूसरे से अलग हो गए। इस खबर ने साउथ के सिनेमा प्रेमी को शॉक कर दिया। आपको बता दें कि साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी सात जन्मों के बंधन में बंधी थी। इन दोनों के प्यार की फैंस ने काफी ज्यादा सराहना की।

https://www.instagram.com/p/CWknJXaBM5i/?utm_source=ig_web_copy_link

Rewind 2021- साल 2021 मे इन लैजेंट्से ने ली आखिरी सांस, कोई था बेहतरीन धावक तो कोई पत्रकार

हनी सिंह और शालिनी तलवार

साल 2021 बॉलीवुड के जाने माने रैपर यानी की हनी सिंह के लिए भी कुछ खास नहीं रहा। इस साल हनी सिंह के घर पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने खूब बवाल किया। शालिनी तलवार ने न सिर्फ हनी सिंह पर बल्कि उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए। इन आरोप को लेकर हनी सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

https://www.instagram.com/p/CSHcKm1q3Tz/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button