भारत

घाटी में मोबाइल प्री-पैड सेवा आज से बंद

घाटी में शांति को बनाए रखने के लिए आज से मोबाइल प्री-पैड सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा शुक्रवार को होने वाली नमाज को देखते हुए किया गया है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसक झड़प को देखते हुए ऐसा किया गया है।

mtnl_01

घाटी में प्री-पैड सेवा आज से बंद

वहीं दूसरी ओर आज 35वें दिन भी घाटी में कर्फ्यू जारी है। घाटी में हिजबुल मुजाउद्दीन की मौत के बाद घाटी में फैली हिंसा को देखते हुए सभी मोबाइल नेटवर्क की सेवा को बंद कर दी गई थी। इसके साथ ही नेट की सेवा भी पिछली महीने बंद कर दी गई थी। आखिरकार आज एमटीएनल की प्री-पैड सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

इससे पहले 2010 में हिंसा के बाद घाटी में स्थानीय केबल चैनलों पर प्रतिबंद लगा दिया गया था। इसके बावजूद भी जम्मू में दो स्थानीय केबल चैनल पर समाचारों प्रसारण हो रहे हैं। इस हिंसा में लगभग 120 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button