भारत

14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी शुरुआत, इस दौरान कुल 6,700 किलोमीटर की दूरी होगी तय: Bharat Jodo Nayay Yatra

लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) के नेताओं की 13 जनवरी को बैठक होने जा रही है। यह बैठक 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आधिकारिक शुरुआत से एक दिन पहले हो रही है।

Bharat Jodo Nayay Yatra: जानिए अयोध्या पर क्या बोले खरगे? शीट शेयरिंग अभी भी चुनौती?


Bharat Jodo Nayay Yatra: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमर कस चुकी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए वह एक बार फिर देश को नापने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी अपनी इस दूसरी पैन इंडिया यात्रा में क्या हासिल करेंगे, यह उनके सामने चुनौती है। इसी बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस ने पार्टी मीटिंग में नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र दिया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई बातें कही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे राष्ट्रीय जन-आंदोलन का दूसरा अध्याय है। जिसका आधार एकजुटता और न्याय है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मणिपुर से मुंबई तक की इस ऐतिहासिक यात्रा में जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिलेगा।

6,700 किलोमीटर की दूरी

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि न्याय के लिए लड़ने वाले राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों, आंदोलन और व्यक्ति, सभी इस लड़ाई में महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी बैठक में उपस्थित लोगों से बातचीत की। कांग्रेस 14 जनवरी को इंफाल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रही है। यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए कुल 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अयोध्या पर क्या बोले खरगे?

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यह भी कहा कि जो भी आस्था रखते हैं वो किसी भी दिन अयोध्या जा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस, ‘बीजेपी की साजिश’ में आने वाली नहीं है और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाती रहेगी। खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जो निमंत्रण मिला है वो व्यक्तिगत था और वह इस बारे में बात करेंगे। उनका कहना था, ‘‘जो आस्था रखने वाले लोग हैं, वो आज, कल या परसो, जब चाहें अयोध्या जा सकते हैं। मैंने यह बात पहले ही स्पष्ट की थी। यह बीजेपी की एक साजिश है और वह इस विषय को लेकर बार-बार वार रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने किसी धर्म या धर्मगुरु को कभी दुख नहीं पहुंचाया है।

शीट शेयरिंग अभी भी चुनौती?

बड़ी चुनौती जरूर है क्योंकि कांग्रेस के नेता भले ही कुछ कहें लेकिन राज्यों में कई पार्टियों से सुलह करने में पसीने छूट रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग से लेकर घोषणा पत्र तैयार करने पर काम तेज कर दिया है। अभी एक दिन पहले ही पार्टी हाईकमान ने सीट शेयरिंग को लेकर एक बड़ी बैठक की है। इसमें नेताओं से चर्चा की और 255 सीटों पर चुनाव लड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। इस पर जल्द ही ऐलान हो सकते हैं।

जयराम रमेश ने कही ये बात

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 12 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत पार्टी के नेता कल 13 जनवरी, 2023 को सुबह साढ़े 11 बजे जूम पर बैठक करेंगे। वे विभिन्न मुद्दों जैसे सीट-बंटवारे की वार्ता जो शुरू हो चुकी है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी जो परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होगी के साथ अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे।

READ MORE : 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी शुरुआत, उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड: Hindi News Today

बैठक में किया जा सकता है संयोजक तय

चुनावों की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही आईएनडीआईए के कई दलों की ओर से गठबंधन का संयोजक बनाने का कांग्रेस पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में आईएनडीआईए ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में संयोजक तय करने का फैसला लिया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को आईएनडीआईए का संयोजक बनाने की पैरोकारी की जा रही है।

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई है बैठक

मणिपुर में 14 जनवरी से राहुल गांधी की शुरू हो रही न्याय यात्रा से ठीक एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएनडीआईए के नेताओं की सुबह 11.30 बजे वर्चुअल बैठक बुलाई है। इस बैठक के मद्देनजर ही शुक्रवार को दिल्ली की लोकसभा सीटों के तालमेल को लेकर आम आदमी के साथ तो उत्तर प्रदेश में सपा के साथ होने वाली कांग्रेस की बैठक को टाल दिया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button