विदेश

टाइटैनिक एक बार फिर निकलेगा अपनी समुंद्र यात्रा पर!

टाइटैनिक जहाज.. एक सपनों का जहाज.. टाइटैनिक के बारे में तो आपने सुना ही होगा ही.. इस जहाज की कहानी पर फिल्म भी बन चुकी है। इस जहाज की शान-ओ-शोकत एक बार फिर देखने को मिलेगी। जी हां, सौ साल बाद एक बार फिर सपनों का जहाज हमारे सामने होगा।

Interesting-facts-about-Titanic-2-ship-replica

Source

टाइटैनिक-टू नाम का यह जहाज 2018 में अपने ऐतिहासिक सफर पूर्वी चीन के जियांग्सू से दुबई पर निकलेगा।

हू-ब-हू टाइटैनिक की तरह दिखने वाले इस टाइटैनिक-टू को ऑस्ट्रेलिया के एक अरबपति क्लाइव पाल्मर और उनकी कंपनी ब्लू स्टार लाइन बना रही है।

क्या है टाइटैनिक-टू की खासियत!
• इस जहाज की कीमत लगभग 300 मिलियन पाउंड है।
• सुरक्षा और दिशा संसूचन के लिए अत्यधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी।
• टाइटैनिक-टू पहले वाले से चार मीटर चौड़ा होगा।
• 21वीं सदी के मुताबिक आधुनिक सुविधाएं और सेटेलाइट से लैस होगा जहाज।

बता दें, 10 अप्रैल 1912 को साउथंपटन से न्यूयॉर्क जाने के लिए टाइटैनिक पहली बार अपनी समुंद्र यात्रा पर निकला था। 14 अप्रैल 1912 को हिमखंड से टक्कराने के कारण जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर समुंद्र में डूब गया, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इस दुर्घटना के चालक दल की गलती जिम्मेदार थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button