सामाजिकसेहत

शरीर पर तिल से जानिए अपना भविष्य

जाने शरीर पर तिल के पिछे का राज़


लोग अपने भविष्य के बारे में सोचकर अक्सर परेशान रहते हैं और सोचते हैं कि पता नहीं उनके किस्मत में क्या लिखा है। अपने बेहतर भविष्य की चिंता हर किसी की होती है चाहे वह लड़का हो या लड़की। आपकी इसी चिंता को हम थोड़ा दूर करने के लिए हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देगें जिससे आपकी चिंता कम हो जाएगी। शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए जाने वाले निशान जिसको हम तिल या मस्सा कहते हैं। तिल सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य में घटने वाली घटनाओं का भी संकेत देता है। लगभग हर व्यक्ति के किसी न किसी अंग पर तिल जरुर पाया जाता है। उस तिल का महत्व क्या है? शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने से आप अपने भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं। आइये जाने शरीर पर तिल से अपना भविष्य

शरीर पर तिल
शरीर पर तिल

और पढ़े : खूबसूरत दिखने के लिए पढ़े ये टिप्स

हम आपको बता दे कि शरीर के किस अंग पर तिल होने के क्‍या प्रभाव होते हैं:

∙ गालो पर तिल- दाहिने गाल पर तिल हो तो धन से परिपूर्ण रहेगें और अगर बायें गाल पर तिल हो तो धन की कमी के कारण परेशान रहेंगे।
∙ माथे पर तिल- माथे के दायें हिस्से पर तिल हो तो धन हमेशा बना रहता है और अगर बायें हिस्से पर तिल हो तो जीवन भर कोई न कोई परेशानी बनी रहती है।
∙ ललाट पर तिल- ललाट पर तिल होने से धन सम्पदा व ऐश्वर्य का भोग मिलता है।
∙ आँख पर तिल- दांयी आंख के ऊपर तिल हो तो जीवन साथी से हमेशा और बहुत ज्‍यादा प्रेम मिलता है और अगर बायीं आंख पर तिल हो तो जीवन में संघर्ष व चिन्ता बनी रहेगी।
∙ होटों पर तिल- होंठ पर तिल होने से काम चेतना की अधिकता रहेगी और होंठ के नीचे तिल हो तो धन की कमी रहेगी, होंठ के उपर तिल हो तो व्यक्ति धनी होता है,लेकिन जिद्दी स्वभाव का भी होता है।
∙ कान पर तिल- बायें कान पर तिल हो तो दुर्घटना से हमेशा बच कर रहना चाहिये और दाहिने कान पर तिल होने से अल्पायु योग किन्तु उपाय से लाभ होगा।
∙ नाक पर तिल – नाक पर तिल हो तो आप जीवन भर यात्रा करते रहेंगे।
∙ हाथ पर तिल – दायीं हथेली पर तिल हो तो धन लाभ अधिक होगा और बायीं हथेली पर पर तिल हो तो धन की हानि होगी।
∙ पैर पर तिल- पांव पर तिल होने से यात्रायें अधिक करता है।
∙ गर्दन पर तिल- गर्दन पर पर तिल हो तो जीवन आराम से व्यतीत होगा, यक्ति दीर्घायु, सुविधा सम्पन्न तथा अधिकारयुक्त होता है।

और पढ़े : एक्सरसाइज करने से शरीर में होते हैं ये अच्छे बदलाव !

Back to top button