जानें विक्स वेपोरब का कई फायदे, जो खूबसूरती को बढ़ाते हैं
![](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2017/11/vaporubown.jpg)
कील मुंहासों के लिए लाभकारी है
अक्सर जब भी लोगों को सर्दी या जुकाम होती है तो वह विक्स वेपोरब का इस्तेमाल करते हैं। यह बंद नाक को खोलने में कारगर साबित होता है। लगभग हर घर में इस्तेमाल होने वाली विक्स के बस इतने ही फायदे हैं क्या? सिर्फ सर्दी में इस्तेमाल होने वाली विक्स के और भी कई फायदे हैं। तो चलिए आज आपको उसके बारे में बताते हैं।
![विक्स वेपोरब](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2017/11/vaporubown.jpg)
Related : ये हैं कमरख फल के 7 अद्भुत फायदे
फटी एड़ियां- अक्सर ठंडी के दिनों मे शुष्क हवा के कारण हमारी स्किन फटने लगती है। इसी समय पैर की एड़ियां भी फटने लगती हैं। इन फटी एड़ियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो विक्स का प्रयोग करें। रात को विक्स की मोटी परत लगाएं और सूती के मौजे पहन लें। सबुह थोड़े गर्म पानी से पैर को धो लें आपके पैर एकदम मुलायम हो जाएंगे।
खरोच- किसी भी प्रकार की खरोंच आने पर भी विक्स बड़े काम की चीज हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि विक्स में जरा सा नमक मिलाकर इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
सिर दर्द से राहत- विक्स में मेंथॉल पाया जाता है। जिससे यह हमारे शरीर में होने वाले दर्द से जल्द ही निजात दिलाने का काम करता है। इसके लिए माथे पर विक्स वेपोरब लगाए इसके लिए बाद एक गहरी सांस लें। आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।
स्ट्रेच मार्क्स हटाएं- प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादातर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहती हैं तो नियमित रुप से विक्स का प्रयोग करें सारा स्ट्रेच या दाग अपने आप ठीक हो जाएंगे।
मुहासों को कम करने में- अक्सर युवावस्था में कीलमुहासों हो जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ झुरियां भी पड़ने लगती हैं। जिसको दूर करने के लिए आप विक्स वेपोरेब का इस्तेमाल कर सकती हैं। रात को चेहरे पर विक्स वेपोरब लगाकर सो जाएं और सुबह चेहरा पानी से धो दें। इसके अलावा इसमें मिला तेल चेहरे को झुर्रियां कम कर देता है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in