सेहत

Health Tips: रहना है दिन भर एनर्जी से भरपूर तो ना करे ये गलतियां

यदि हमारे दिन की शुरुआत अच्छे और पौस्टिक आहार से शुरू हो तो हमारा पूरा दिन अच्छे से व्यतीत होता है और हमारी एनर्जी भी बनी रहती है। इसलिए कहा जाता है की नाश्ता दिन का महत्वपूर्ण हिस्सा हिस्सा होता है। यदि आप वर्किंग है तो आपको काम पर जाने से पहले घर से नास्ता करके ही निकलना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि काम में आपकी एनर्जी बनी रहे।

 Health Tips: दिनभर रहना चाहते हैं स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर, तो सुबह-सुबह भूलकर भी न खाएं ये फूड आइटम्स


बदलते समय के साथ सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बदल रही है भागदौड़ भड़ी ज़िन्दगी में सेहत का ध्यान रखना और भी ज़रूरी हो गया है। सही टाइम पर खाना, वर्क आउट करना, पानी पीना और टाइम पर उठना। इन सबके आलावा ये बहुत ज़रूरी है की हम अपने दिन  की शुरुआत अच्छे से करे।  और सबसे ज़रूरी है हमारा सुबह का नाश्ता। नाश्ता दिनचर्या की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है क्योंकि रात के खाने के 12 घंटे बाद हम सुबह नाश्ता करते है इसलिए नाश्ते में ऐसी चीज़ो को शामिल करना चाहिए जो हमे पुरे दिन काम करने की शक्ति दे।  तो आइये जानते है हमे एनर्जी से भरपूर  रहने के लिए नास्ते  में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।  

Read more: Health Tips: विशेषज्ञ ने बताए हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के उपाय, इस फॉर्मूला से बचाई जाएगी जान

  क्या खाना चाहिए :

  1. ड्राई फ्रूट्स : आप सुबह उठकर एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट जरूर खाएं इसके लिए आप कुछ रात को गला कर रख दें जैसे कि बादाम, अंजीर और खजूर। इसके बाद बाकि के जैसे कि काजू, पिस्ता और अखरोट सुबह उस में मिलाकर खाएं। इस से आपका शरीर बहुत मजबूत होगा और आपको दिन भर एनर्जी भरा मेहसूस होगा।
  2. फ्रूट्स को करे शामिल : वैसे तो सारे फल सेहत के लिए बहुत फायदे मंद होते हैं पर सुबह खाली पेट सेब खाने से आपके फेफडों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। ज्यादातर लोग इसलिए कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले सेब खाते हैं क्योंकि सेब से पूरा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।
  3. हलकी चीज़ो का करे सेवन : पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे कम समय में बनाना भी बहुत आसान होता है। आप इसे राई, हरी मिर्च का तड़का लगाकर बना सकते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर लोग अपनी पसंद की विभिन्न सब्जियां मिलाकर भी पोहा बनाते हैं। यह पेट के लिए काफी हल्का होता है और नाश्ते में खाने से शरीर को भरपूर पोषण भी मिल जाता है। कई घरों में पोहे में मूंगफली डालकर बनाया जाता है जो सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है।
  4. अंकुरित चीज़े : सुबह नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन एक साथ मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है साथ ही एक स्वस्थ आहार भी माना जाता है। अंकुरित चने और मिक्स अन्य अनाजों में डाइटरी फाइबर, विटामिन और खनिज पाया जाता है। इसके साथ ही आप चाहें तो नाश्ते में एक या दो उबले हुए अंडे भी खा सकते हैं। यह अच्छी सेहत के लिए एक संपूर्ण नाश्ता है।

क्या नहीं खाना चाहिए :

  1. खट्टी चीज़े ना खाये : सुबह सुबह खली पेट हमे खट्टी चीज़े खाने से बचना चाहिए।  सुबह-सुबह खाली पेट खट्टी चीजें खाने से एसिड होते हैं और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ब्रेड से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि खमीर युक्त ब्रेड पेट की परत को प्रभावित कर सकते हैं और आगे चलकर गैस की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। इसके अलाबा खट्टे फल और खट्टी ड्रिंक पिने से भी बचना चाहिए। 
  2. तली हुई चीज़े : सुबह सुबह तली हुई चीजों से बचना चाहिए जैसे तली पु़ड़िया, पराठा इत्यादि  अगर आप सुबह उठते ही चाय के साथ नमकीन या टोस्ट खा लेते हैं तो यह भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक चीज हैं. सुबह शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और आप उसी से दूर रहते हैं.
  3. बची हुई चीज़े ना खाये : कई लोग सुबह काम जल्दी खत्म करने के लिए रात को ही नास्ता बना कर फ्रिज में रख लेते है और सुबह वही खा कर चले जाते है लेकिन फ्रिज से तुरंत निकाल कर खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।  हमे फल भी खाने से 1 घंटे पहले निकल कर रखना चाहिए फिर उसे खाना चाहिए।   

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

 

Back to top button