मनोरंजन

Priyanka – Shahrukh affair: जब प्रियंका के घर का दरवाजा खोला था शाहरुख खान ने, खूब चर्चे में रहा दोनों का अफेयर

Priyanka – Shahrukh affair: डॉन के दौरान प्रियंका – शाहरुख के अफेयर के चर्चे से गर्म हुआ था बॉलीवुड का माहौल

Highlights  – 

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 2 के दौरान शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे को डेट करते थे।
  •  ऐसा कहा जाता है कि दोनों साथ में खूब क्वालिटी टाइम भी बिताया करते थे।
  • खबरों की मानें तो एक बार प्रियंका चोपड़ा के घर पर पिज्जा डिलीवरी बॉय के लिए शाहरुख ने गेट खोला था।

Priyanka – Shahrukh affair: बॉलीवुड में अफेयर्स की खबरें तो आम बात है। लेकिन अगर इन अफेयर्स में किसी शादीशुदा शख्स की बात हो तो खबर थोड़ी और चटपटी हो जाती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं। देश – विदेश हर जगह उनका नाम है। प्रियंका अपने काम को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही हैं। लेकिन काम के साथ ही प्रियंका अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।

आज  देसी गर्ल ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के संग शादी कर अपना घर बसा लिया है। लेकिन एक समय था  बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। वहीं दूसरी ओर हिंदी सिनेमा जगत के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की भी शोहरत से भी सब वाकिफ हैं। दोनों जितना अपने करियर को लेकर खबरों में रहें हैं उतना ही किसी समय में दोनों एक दूसरे के साथ अफेयर्स को लेकर खूब चर्चा का विषय थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 2 के दौरान शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे को डेट करते थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों साथ में खूब क्वालिटी टाइम भी बिताया करते थे। खबरों की मानें तो एक बार प्रियंका चोपड़ा के घर पर पिज्जा डिलीवरी बॉय के लिए शाहरुख ने गेट खोला था। दोनों की बीच की नजदीकी इतनी बढ़ गई थी कि गौरी खान ने शाहरुख को प्रियंका के साथ फिल्म बनाने से मना कर दिया था।

आइये जानते हैं दोनों के अफेयर के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक समय बेहद करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘डॉन’ के दौरान डेट करना शुरू किया था। प्रियंका और शाहरुख खान अक्सर देर रात साथ में नजर आते थे।

Read more: Sanjay Khan or Zeenat Aman: संजय खान ने अभिनेत्री जीनत अमान की मार मार कर तोड़ दी थी पसलियां, जानें वजह

लेकिन शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी खुलकर अपने और शाहरुख खान के अफेयर के बारे में कुछ नहीं बोला था। लेकिन दोनों के बीच के अफेयर की खबरों ने तूल तब पकड़ा जब एक टॉक शो ‘डर्टी लॉन्ड्री’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ब्राउन कलर की जैकेट पहने गई थी। शो के फॉर्मेट के अनुसार सेलिब्रिटी को अपना एक समान शो में छोड़कर आना होता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपना ब्राउन कलर का जैकेट शो में छोड़ा था। उन्होंने बताया है कि यह जैकेट उनके एक्स बॉयफ्रेंड का है जिसका इस्तेमाल वह एयरपोर्ट पर करती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटो सामने आई जिसमें शाहरुख खान ने भी यह जैकेट पहना हुआ था।

मीडिया में एक और वाकया दोनों का बड़ा चला था। कहा जाता है कि प्रियंका और शाहरुख साथ में प्रियंका के घर पर काफी समय बिताया करते थे। इस दौरान एक दिन प्रियंका के घर का दरवाजा पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के लिए शाहरुख ने खोला था।

शाहरुख खान अक्सर अपने घर की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा को इनवाइट किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ने करण जौहर के घर में हो रही पार्टी में प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्ती बुलाया था। इसके बाद शाहरुख खान ने प्रियंका को सबसे मिलवाया था। सूत्रों के अनुसार गौरी खान ने शाहरुख खान को प्रियंका के साथ में काम करने के लिए मना कर दिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button