मनोरंजन

बॉलीवुड सितारें जो सरोगेसी की सहायता से बने माता पिता

इन सितारों ने माता पिता बने के लिए किराए पर ली कोख


Bollywood stars who became parents with the help of surrogacy

इस दुनिया में हर व्यक्ति माता पिता बनने का सपना देखता है। फिर चाहे वो गरीब हो या आमीर। हर व्यक्ति माता पिता बनने का आनंद उठाना पसंद करता है। हालांकि कुछ निजी कारणों की वजह से हर महिला 9 महीने तक अपने पेट में बच्चा नहीं पाल सकती है। जिसके कारण उनको लगता है कि शायद अब वो माता पिता बनने का सुख नहीं उठा पाएंगे।लेकिन आज के समय में ऐसे महिलाओं के लिए जो किसी निजी कारण से 9 महीने तक अपने पेट में बच्चा नहीं रख सकती है। उनके लिए सरोगेसी का ऑप्शन काम आता है। सरोगेसी के द्वारा माता पिता के अंडाणु और शुक्राणु को एक टेस्ट ट्यूब में मिलाकार फ़र्टिलाइज किया जाता हैं और उसके बाद किराए की कोख देने वाली एक महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं। इस तरह से बच्चे का डीएनए माता पिता का ही होता हैं। बस 9 महीने उस बच्चे की परवरिश एक दूसरी महिला करती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बतायेगे जिन्होंने माता पिता बनने के लिए सरोगेसी की सहायता ली।

शिल्पा शेट्टी: साल 2020 में 15 फरवरी को शिल्पा शेट्टी ने 7 साल बाद सरोगेसी के माध्यम से एक प्यारी सी बच्ची ‘समीषा’ को जन्म दिया। जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने यह जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी तो सभी लोग हैरान हो गए थे।

और पढ़ें: जानें उन हॉट एंड सेक्सी टीवी हसीनाओं के बारे में जो पर्दे पर निभा चुकी है माँ का किरदार

Image source – bollywood shaadis

आमिर खान: आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने भी सरोगेसी के माध्यम से एक प्यारे से बेटे आजाद’ को जन्म दिया। इससे पहले भी आमिर खान दो बार पिता बन चुके है उनके दो बच्चे उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से है रीना दत्ता ने दोनों बच्चों को सामान्य तरीके से ही जन्म दिया था।

सनी लियॉन: सनी लियॉन और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का नाम अशर और नोहा रखा है। सनी लियॉन के ये दोनों बच्चे सरोगेसी के माध्यम से ही हुए थे। साथ ही आपको ये भी बता दें कि सनी लियॉन ने इन दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने से पहले एक बेटी ‘निशा’ को भी गोद लिया था

सोहेल खान: सलमान खान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने भी सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने ‘योहान’ रखा था। साथ ही आपको ये भी बता दे कि योहान से पहले भी सोहेल खान और सीमा एक बच्चे को जन्म दे चुके है।

शाहरुख़ खान: किंग ऑफ़ बॉलीवुड यानि की शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने भी अपने सबसे छोटे बच्चे ‘अब्राहम’ को सरोगेसी के माध्यम से ही जन्म दिया था। आपको बता दे कि शाहरुख़ खान और गौरी खान के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अब्राहम हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button