पॉलिटिक्स

सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब की लॉन्चिग

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपनी नई पार्टी आवाज-ए-पंजाब को लांन्च कर दिया। पार्टी की लॉन्चिग आज चंडीगड में हुई है।  यह पार्टी सिद्धू ने पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह के साथ मिलकर बनाई है। साथ ही सभी अच्छे लोगों को पार्टी के जुड़ने का न्यौता दिया है।

पार्टी के लॉन्चिग के दौरान सिद्धू ने कहा आवाज-ए-पंजाब एक इंकलाबी आवाज है। हम एक जुट होकर पंजाब को बचाना चाहते है। आज पंजाब नशे का एक दारिया बना दिया है। पूरे देश क अन्न देने वाला पंजाब नशे के कारण आज खुद भिखारी बन गया है।

navjot-singh_650x400_71473328154

पार्टी के लांन्चिग के दौरान प्रेस कांफ्रेस करते नवजोत सिंह सिद्दू

साथ ही कहा है कि भारत में एक परंपरा है कि अच्छे लोगों को सजावट की तरह रखा जाता है और उनका इस्तेमाल सिर्फ प्रचार में किया जाता है।

आपको बता दे बीजेपी से राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन नई पार्टी बनाकर सारे कयासों पर विराम चिंह लगा दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button