पॉलिटिक्स

लुधियाना में केजरीवाल की कार पर हमला, बाल-बाल बचे!

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर लुधियाना में हमला हुआ है। हमला करने वालो ने पत्थरों और डंडो से उनकी कार को निशाना बनाया। आपको बता दें की केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर है।

इस हमले के जानकारी उन्होंने ट्विट करके दी, केजरीवाल ने बताया कि लुधियाना में उनकी  कार पर डंडे और पत्थरों से हमला किया गया। आगे उन्होंने कहा कि बादल और कांग्रेसी नर्वस हैं, लेकिन वह उनकी हिम्मत नहीं तोड़ पाएंगे।

केजरीवाल ने अपनी उस कार की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उनकी कार का शीशा चिटका हुआ नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल पर पत्थर और चेहरे पर स्याही फैंकने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। गुरदासपुर में केजरीवाल के खिलाफ गो बैक के नारे लगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब दौरे के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button