पॉलिटिक्स

स्मृति ईरानी से छीना ‘एचआरडी मंत्रालय’, बनी कपड़ा मंत्री

मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद विभागों में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का जिम्मा स्मृति ईरानी से छीनकर प्रकाश जावड़ेकर को सौंप दिया गया है। स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी।

स्मृति ईरानी से छीना ‘एचआरडी मंत्रालय’, बनी कपड़ा मंत्री
स्मृति ईरानी

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी का दो साल का कार्यकाल काफी विवादों से जुड़ा रहा। इसमें हैदराबाद यूर्निवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी और जेएनयू विवाद सबसे प्रमुख हैं।

आइए एक नजर स्मृति ईरानी से जुड़े कुछ विवादों पर…

डिग्री विवाद- स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री बनने के साथ उनका डिग्री विवाद खड़ा हो गया। उनपर चुनाव के समय दाखिला शपथपत्र में डिग्री की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया।

जेएनयू विवाद- जेएनयू चात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशविरोधी लगाने का आरोप लगा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। जमानत मिलने पर उन्होंने अपने भाषण में स्मृति ईरानी पर कई जमकर निशाना साधा था।

रोहित वेमुला केस- इस केस में विपक्ष ने स्मृति को अपना निशाना बनाया था।

डियर विवाद- बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी और स्मृति इरानी की ट्विटर पर डियर शब्द को लेकर झड़प हो गई थी। अशोक चौधरी ने स्मृति ईरानी को एक ट्वीट में डियर कह कर संबोधित किया था। स्मृति ने उन्हें इस ट्वीट पर पूछा कि “महिलाओं को डियर कह क कब से संबोधित करने लगे अशोकजी?”

Back to top button