पॉलिटिक्स

थरूर ने कन्हैया को बताया आज के दौर का भगत सिंह

जेएनयू विवाद पर वाद-विवाद थमता दिख ही नही रहा, रोज कोई न कोई इसके पक्ष में आता है तो कोई इसके विरोध में..! अब कांग्रेसी नेता शाशि थरूर ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। हाल ही में शाशि थरूर जेएनयू यूनिर्वसिटी पंहुचे, जहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।

थरूर ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पक्ष में बोलते हुए कहा कि वह आज के दौर के भगत सिंह हैं।

jnu campus meeting

अपने संबोधन में थरूर ने कहा, “आज के समय में राष्ट्रवाद इससे तय होता है कि कोई व्यक्ति ‘भारत माता की जय’ बोलता है या नही। मुझे यह कहने में खुशी होती है, लेकिन क्या हमें सभी को यह कहने के लिए मजबूर करना चाहिए?”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि बीजेपी यह तय नही कर सकती कि जो भारत माता की जय नही बोलेगा वह राष्ट्रवादी नही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button