मनोरंजन

अब अलग रुप-रंग में दिखेगी आपकी प्यारी बार्बी!

समय के साथ-साथ हर चीजों में बदलाव होता जाता है, बदलाव नही होता तो लोगों की मानसिकता में। जी हां, जमाना कितना ही क्यों न बदल गया हो, लेकिन लोगों के मन में सुंदरता की परिभाषा कभी नही बदली। पूरे समाज में अलग-अलग रुप, रंग के लोग होते हैं कोई गोरा होता है तो कोई काला।

हमेशा से ही हमारे समाज में गोरे रंग के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसलिए सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली बार्बी भी गोरे रंग की बनाई जाती हैं। लेकिन अब बार्बी खुद इस मानसिकता को खत्म करने की पहल करने में जुट गई है।

जी हां, एक अंतराष्ट्रीय पत्रिका के अनुसार साल 2016 में बार्बी फैशनिस्टा कलेक्शन में तीन नई तरह की बार्बी ला रही है। इन नई तरह की बार्बी के स्किन टोन बाल और आंखों के रंग में बदलाव किए गए हैं।

बार्बी की यह नई वैराइटी बच्चों में खूबसूरती की एक नई परिभाषा पैदा करने में अहम रोल निभाएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button