लाइफस्टाइल

Navratri 2023: नवरात्रि के व्रत में भूल कर भी न खाएं ये चीजें, मिलेगी मां की असीम कृपा

Navratri 2023 : व्रत में करें इन चीजों का सेवन, नवरात्रि के व्रत होंगे सफल


Highlights

  • 22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि और हम में से कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत भी रख रहे हैं।
  • इसके दौरान हम में से ज्यादातर लोग फलाहारी खाने के बारे में सोचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि के दौरान क्या खाना चाहिए और खाने की किन चीजों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

Navratri 2022 : 22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि और हम में से कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत भी रख रहे हैं। इसके दौरान हम में से ज्यादातर लोग फलाहारी खाने के बारे में सोचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि के दौरान क्या खाना चाहिए और खाने की किन चीजों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। क्या आपको पता है व्रत रखने से हमारे डाइजेशन सिस्टम को राहत  मिलती  है और साथ ही साथ हमारा मेटाबॉलिक सिस्टम भी सही रहता है।

Read more- Chaitra Navratri 2022: जाने कब मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि? साथ ही जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

किन आपको इसके दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते तो इस व्रत का असर उल्टा पड़ता है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग साफ-सफाई और खान-पान की चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं। साथ ही साथ लोग नौ दिनों तक सादा खाना खाते हैं। वहीं कुछ लोग नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि इन नौ दिनों तक आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने वाले को अनाज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन दिनों अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। इसमें गेहूं, मक्के का आटा, सूजी, चावल, बेसन, रागी और बाजरे का आटा शामिल है।

नवरात्रि इन नौ दिनों में सफेद नमक की जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। व्रत में सेंधा नमक ही खाया जाता है।सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है तो हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

नवरात्रि में कुछ सब्जियां तो खाई जा सकती हैं। लेकिन कुछ सब्जियां वर्जित होती है. जैसे लहसुन और प्याज इन नौ दिनों में पूरी तरह से वर्जित है.इन दिनों लोग लौकी, पालक, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग टमाटर को खाने में इस्तेमाल करते हैं। टमाटर को फल माना जाता है

लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो आप नवरात्रि के व्रत में खा सकते हैं

सिंघाड़े का आटा: हिंदू धर्म में सिगांडा  के आटे को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इस लिए ही सिंघाड़े के आटे को व्रत के दौरान खाया जाता है। व्रत में सिंघाड़े के आटे की पुड़िया  और हलवा बनाकर खाया जाता है। आप चाहे तो सिंघाड़े के आटे के पकौड़े भी बना सकते हैं।

कुट्टू का आटा: अपने देखा होगा कि अक्सर लोग कुट्टू के आटे का व्रत के दौरान सेवन करता है। नवरात्रि के दौरान लोग कुट्टू के आटे का हलवा, पूरी और खिचड़ी बनाकर भी खाते है। कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से भूख कम लगती है।

शकरकंद: व्रत के दौरान अक्सर लोग शकरकंद का सेवन करते है। नवरात्रि के उपवास में साबूदाने से बना व्यंजन दही के साथ खाया जा सकता है।

Read More- मां दुर्गा आ रही हैं आपके द्वार, जानें इस वर्ष की तिथि, पूजा का मुहूर्त और शुभ संयोग

आलू: आलू एक ऐसी चीज है जो हमारे देश में हमेशा खाया जाता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आलू हर एक व्रत में खाया जाता है नवरात्रि पर आलू से बनी चीजें ज्यादा पसंद की जाती हैं। नवरात्रि में आप आलू की सब्जी बनाकर नहीं खा सकते हैं लेकिन आप आलू की चाट भी बना सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और मखाने: नवरात्रि के दौरान अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स से बनी चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं। व्रत में मूंगफली और मखाना को तलकर खाया जाता है। नवरात्रि के फास्ट में आप बीच-बीच में मखाने खा सकती हैं।

दूध: अगर अपने नवरात्रि का व्रत रखा है तो आप ब्रेकफास्ट में स्किम्ड मिल्क के साथ फल भी ले सकती हैं। या फिर आप चाहें तो दूध के साथ भीगे बादाम खा सकती हैं इतना ही नहीं इसके साथ ही आप चाहो तो व्रत में एक बार दूध भी पी सकते है।

व्रत के दौरान नमक, प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए

हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि के व्रत के दौरान नमक, प्याज और लहसुन से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको व्रत के दौरान भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको व्रत के दौरान तला-भुना खाना भी नहीं खाना चाहिए। इससे कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button