लाइफस्टाइल

Home remedies for toothache: अगर आप भी है दांतो की दर्द से परेशान तो ऐसे करें घर मे इसका समाधान

5 घरेलू चीजें जो आपको दांतो के दर्द में देते है आराम


Home remedies for toothache: आज के समय में लोगों के दांतो में दर्द होना एक आम बात है। लेकिन कभी-कभी ये दर्द इतना असहनीय हो जाता है। जो किसी के लिए भी बर्दास्त कर पाना मुश्किल हो जाता है। आपने देखा होगा की दांत के दर्द से कई बार लोगों के चेहरे पर सूजन आ जाती है और सिर में भी दर्द होने लगता है। अगर हम देखे तो आमतौर पर दांतों में दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने, कैल्शियम की कमी, दांतों की सफाई ना करने, दांतों की जड़ों के कमजोर होने या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। इतना ही नहीं अक्ल दाढ़ आते हुए भी दांतो में काफी ज्यादा दर्द रहता है। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसी घरेलू चीजें के बारे में बतायेगे जो आपको दांतो के दर्द से देंगे आराम

लौंग: दांत के दर्द में लौंग हमारे लिए कितनी फायदेमंद होता है ये बात शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। आपके जिस भी दांत में दर्द हो रहा हो आप उस दांत के नीचे लौंग दबाकर रखेंगे तो इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा। इतना ही नहीं लौंग का तेल भी दांत दर्द में बेहद फायदेमंद होता है।

 

और पढ़ें: जाने क्या है reverse dieting, आखिर वजन घटाने वाली हर महिला को क्या पड़ती है इसकी जरूरत

toothache
Image source – Canva

प्याज: प्याज में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टिज़ होती है जो दर्द को कम करने की क्षमता रखती हैं। अगर कभी आपके दांत में दर्द होता है तो इसके लिए आपको प्याज का एक छोटा टुकड़ा लेना होगा और दर्द वाले दांत पर कुछ देर के लिए रखना होगा। उसके बाद आपको प्याज के टुकड़े को हल्का-हल्का चबाना होगा और अगर आप प्याज के टुकड़े को मुंह में नहीं रखना चाहते, तो आप प्याज के रस को कॉटन की मदद से दांत पर लगा सकते है।

लहसुन: बिकुल प्याज की तरह लहसुन भी दांत के दर्द को कम करने में काम आता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। आपको बस इसकी एक कली को दर्द वाले दांत पर रखना होगा और उसके बाद इसे हल्का हल्का चबाना होगा। इसके बाद आपको 10 से 15 मिनट में दर्द से आराम महसूस होने लगेगा।

हल्दी: हल्दी को नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है। अगर आपके दांत में दर्द होता है तो आप इस पर हल्दी, नमक और सरसों के तेल का पेस्ट बना कर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को उस दांत पर लगाएं जिसमें दर्द हो रहा हो

हींग: ऐसे तो हींग का इस्तेमाल भारतीय रसोई में खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है ये कई तरह के घरेलू उपचार में भी फायदेमंद होता है। अगर आपके दांतों में दर्द है तो चुटकी भर हींग को नींबू के रस में मिलाकर इसे रूई से दांत पर लगाएं। इससे आपका दर्द कम हो जाएगा।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button