हॉट टॉपिक्स

लॉकडाउन के दौरान शादी करना पड़ गया महंगा मेहमान बनकर पहुंच गई पुलिस: अरे रुक ज़ाते कुछ दिन?

लॉकडाउन के बीच शादी में कैसे पहुंच गई पुलिस


कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया इस  महामारी से परेशान है।और बहुत सारे देशों में लॉकडाउन चल रहा है। अभी लोगो को अपने अपने घरो में रहने की हिदायत दी जा रही है। सभी को सोशल डिस्टिंग बनाये रखने को कहा गया है। और जिसके कारण कोई न तो किसी से मिल रहा है न कोई किसी के घर जा रहा है और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले को पुलिस सजा और जुर्माना दोनों ही लगा रही है। इसी बीच अभी एक खबर आयी की साउथ अफ्रीका में दो लोगो ने अपनी शादी रचाई। चलिए विस्तार जानते है कि हुआ क्या था?

किसने और कहा रचाई शादी।

जैसा की सभी लोगो को पता है की अभी पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा है। और सभी को बहार जाना मना है ऐसे में साउथ अफ्रीका से एक खबर आई की एक दूल्हा और दुल्हन ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी शादी का आयोजन किया।  इतना ही नहीं उन्हने और भी 50 लोगो को अपनी शादी में बुलाया। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका में जबुलानी जुलु और उसकी दुल्हन नोमथान्दाजो मकीजे ने रविवार को अपनी शादी का आयोजन किया था और फिर हुआ कुछ यु की वहा शादी में महमानों के साथ साथ पुलिस भी पहुंच गई। और इसके बाद पुलिस ने दोनों को नियमों का उल्लंघन करने के चलते गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: अगर आपका भी लॉकडाउन होने से बढ़ रहा स्ट्रेस? तो ये खास टिप्स से मिलेगी आपको राहत

 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर क्या सजा मिली।

साउथ अफ्रीका में एक दूल्हा और दुल्हन ने लॉकडाउन बीच शादी करने और 50 ओर लोगो को शादी में बुलाने के लिए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही शादी में आये 50 लोगो को भी गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गयी। और इसके बाद सभी को 4,100 रुपये का जुर्माना देने के बाद बेल दे दी गई।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button