लाइफस्टाइल

World Forestry Day 2024 : क्यों मनाया जाता है विश्व वन दिवस, जानें इस साल की थीम और खास बातें

यह हर साल 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है। वैसे तो सबसे पहला विश्व वन दिवस 21 मार्च 2013 को मनाया गया था और इसकी घोषणा संक्युत राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

World Forestry Day 2024 : क्यों जरूरी है विश्व वन दिवस मनाना,जानें क्या है इसका इतिहास और कुछ रोचक बातें  

यह हर साल 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है। वैसे तो सबसे पहला विश्व वन दिवस 21 मार्च 2013 को मनाया गया था और इसकी घोषणा संक्युत राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। 

We’re now on WhatsApp. Click to join

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाना क्यों है जरुरी –

हर साल 21 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रुप में मनाया जाता है।ये तो सभी जानते है कि इसे मनाने का उद्देश्य सिर्फ इस देश के वनों और इनके महत्व के प्रति सभी लोगों में जागरूकता को बढ़ाना होता है। वैसे तो हर साल इस दिन संयुक्त राष्ट्र फोरम और फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) कई प्रोग्राम्स ऑर्गनाइज़ कराते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का महत्व –

वनों का हमारे जीवन में क्या महत्व होता है इसे बताने की जरुरत तो नही है। आज हमारे दैनिक जीवन की लगभग सभी वस्तुएं वनों से ही आती हैं। वैसे भी इस दिवस का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि वनों का अस्तित्व मानव के अस्तित्व के साथ भी जुड़ा हुआ है। यह दिवस हमें इस असलियत से दोबरा परिचय कराता है कि हमें वनों को और उनके योगदान के लिए सम्मान देना चाहिए न कि उन्हें उनके संसाधनों के लिए शोषित करना चाहिए। सभी राष्ट्र इस दिन सामने आते हैं और वनों पर बुरा प्रभाव डालने वाली मानवीय आदतों, अभ्यासों, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, वनों का काटना आदि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हैं।

अतर्राष्ट्रीय वन दिवस का क्या है इतिहास –

 इस दिवस की पहली नींव 28 नवंबर 2012 को रखी गयी थी, जो संयुक्त राष्ट्र के संकल्प द्वारा स्थापित की गई थी। कहा जाता है कि  खाद्य और कृषि संगठन सम्मलेन के 16वें सत्र में इसके सदस्यों  राष्ट्रों ने हर साल 21 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस” के रूप में स्थापित करने का फैसला किया गया था। फिर इसके बाद से ही 2007 से लेकर 2012 छह वन दिवस आयोजित किए गए। यह CIFOR- अंतर्राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित किए गए थे। यह जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के अवसर पर संक्युक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की वार्षिक बैठकों के साथ संयोजन के रूप में आयोजित किए गए थे। साल 2011 के वनों के अंतराष्ट्रीय वर्ष के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा प्रस्ताव रखा गया। इसके अंतर्गत ‘अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस’ की स्थापना की गई, जिसके बाद 21 मार्च 2013 को पहला पहली बार अतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया था। और फिर तब से आज तक मनाया जा रहा है।

Read More:- World Sleep Day 2024: रात में साेने से पहले खा लें ये चीज, तुरंत आएगी नींद, वरना उल्लू की तरह जागने की पड़ जाएगी आदत

वन दिवस की क्या थीम है –

आपको बता दे कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। और हर साल की थीम अलग अलग होती है। जैसे कि साल 2021 में इसकी थीम  “Forest Restoration: the path to recovery and welfare” रखी गई थी। वहीं  साल 2022 में यह “वन और टिकाऊ उत्पादन और खपत” थी। और पिछले साल 2023 में “वन और स्वास्थ्य” रखा गया था। इसी तरह से इस साल अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2024 की थीम है फॉरेस्ट एंड इनोवेशन तय की गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button