लाइफस्टाइल

Use of Multani Mitti For Dry Skin: गर्मियों में चेहरे की रंगत हो गई है गायब तो मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, तुरंत लौट आएगा निखार

Use of Multani Mitti For Dry Skin: गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

Use of Multani Mitti For Dry Skin: गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं, जानें आसान तरीका

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। लोगों को अप्रैल से ही भीषण गर्मी ने परेशान कर रखा है। वहीं इसी महीने मई से हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि इस भीषण गर्मी में खुद का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। खासकर अपने चेहरे का। गर्मियों में लोगों को स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग चेहरे का निखार वापस लाने के लिए बाजार में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे का नैचुरल निखार ही गायब हो जाता है। आप चाहें तो घर पर नैचुरल फेस पैक बनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप घर पर मुल्तानी मिट्टी की मदद से कैसे बेदाग और निखरी त्वचा पा सकती हैं। वहीं इसको लगाने का सही तरीका क्या है। Use of Multani Mitti For Dry Skin

दरअसल मुल्तानी मिट्टी स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप रात में मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें और सुबह उसे अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं। इसी के साथ आप और भी कई घरेलू चीजों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा सकती हैं। जिससे चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी।

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल Use of Multani Mitti For Dry Skin

आप गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। लगभग 15-20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होगा और मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करेंगे।

Read More:- Rose Water Benefits: त्वचा के साथ-साथ आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है गुलाब जल, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका

चंदन के साथ लगाएं मुल्तानी मिट्टी Use of Multani Mitti For Dry Skin

गर्मियों में चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन को एक साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी और मुहांसे भी दूर होंगे। त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा Use of Multani Mitti For Dry Skin

गर्मियों में आप मुल्तानी मिट्टी को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही मॉइश्चराइज भी करेगा। इससे चेहरे के मुंहासे, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां दूर होंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार आएगा। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी Use of Multani Mitti For Dry Skin

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रातभर पानी में भिगोकर रखी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन पर निखार तो आएगा ही, साथ ही रंगत में भी सुधार होगी। आपको रेडनेस जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध Use of Multani Mitti For Dry Skin

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध ड्राई स्किन के लिए परफेक्ट होता है। इसके लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच दूध मिलाएं और इसे फेस पर लगाएं। चेहरे पर ये लगाने से स्किन मॉयश्चराइज होने के साथ स्किन चमकदार भी बनती है। कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे की अंदरूनी सफाई होती है। जिससे स्किन मुलायम बनती है।

मुल्तानी मिट्टी और शहद Use of Multani Mitti For Dry Skin

शहद और मुल्तानी मिट्टी स्किन को मॉयश्चराइज करने के साथ स्किन को चमकदार भी बनाते हैं। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद लगाने के लिए दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण चेहरे को नमी देने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।

मुल्तानी मिट्टी और दही Use of Multani Mitti For Dry Skin

मुल्तानी मिट्टी और दही चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर करने में मददगार हैं। मुल्तानी मिट्टी और दही चेहरे पर लगाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। दही चेहरे को मॉयश्चराइज करने के साथ स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button