लाइफस्टाइल

Sex Championship: इस देश में होने जा रहा है सेक्स चैंपियनशिप, 8 जून से होगी शुरुआत

ये प्रतियोगिता 8 जून 2023 से शुरू होगी और कई हफ्तों तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स को हर दिन 6 घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

Sex Championship: जाने क्या है टूर्नामेंट के नियम

Sex Championship: स्वीडन ने हाल में सेक्स को अपने देश में खेल का दर्जा देने का ऐलान किया है। यहां 8 जून को यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 20 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

सेक्स एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में खुलकर बात नहीं की जाती और कई जगहों पर तो इसका नाम भी नहीं लिया जाता है। ज्यादातर सेक्स के बारे में लोग प्राइवेट बात करते है। लेकिन यूरोप के देश स्वीडन ने सेक्स को खेल घोषित कर दिया है। बहुप्रतीक्षित यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप (European Sex Championship) स्वीडिश सेक्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में होने जा रहा है।

8 जून से होगी शुरुआत

यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप का आयोजन 8 जून को आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सेक्स सेशन में शामिल होना होगा जो रोजाना 6 घंटे तक चलेगा। प्रतिभागियों को हर मैच और एक्टिविटी के लिए 45 मिनट से एक घंटे तक का समय दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप में यूरोप के अलग-अलग देशों से 20 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसका लक्ष्य खेल के रूप में सेक्स के बारे में खुली चर्चा को बढ़ावा देना है।

कैसे होगा विजेता का फैसला

यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप में कुल 16 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें ओरल सेक्स, पेनिट्रेशन, मसाज, अपीयरेंस, मोस्ट एक्टिव कपल आदि चीजें शामिल होंगी।

Read more: Time Duration of Sex: एक्सपर्ट के अनुसार लम्बे समय तक संभोग करना चिंताजनक

वहीं, वहीं हर खेल में कौन विनर होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा। इस दौरान 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा।

यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप के लिए यह अनिवार्य है कि स्वीडिश सेक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अपनी जानकारी और सेक्स के ज्ञान का प्रदर्शन करने में सक्षम हों। इस खेल में प्रतिभागियों से रचनात्मकता, मजबूत भावनाओं, कल्पना, शारीरिक फिटनेस तथा धीरज के साथ ही कार्य क्षमता की आवश्यकता होगी।

Read more: – Meaning of Sex Dreams: जानिए सेक्स से जुड़े सपनों का क्या है मतलब

कामसूत्र का जनक है भारत

भारत में जिस काम को दो आत्माओं का मिलन बोला जाता है, विदेशों में अब वो खेल की तरह लिया जाएगा। हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं की भारत में सेक्सको बुरा काम माना जाता हो। महर्षि वात्स्यायन ने ‘कामसूत्र’ की रचना करके दाम्पत्य जीवन का शृंगार किया। जयदेव ने अपनी लघु पुस्तिका ‘रतिमंजरी’ में कामसूत्र का सार संक्षेप प्रस्तुत कर अपने काव्य कौशल का अद्भुत परिचय दिया है। खजुराहो और कोणार्क की शिल्पकला भी जीवन्त कामसूत्र से प्रेरित है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button