लाइफस्टाइल

Meaning of Sex Dreams: जानिए सेक्स से जुड़े सपनों का क्या है मतलब

जब आप बिस्तर पर अकेले सो रहे होते हैं, तो हमारे आंतरिक विचार, अंदर की सारी बातें मुक्त होती हैं। इसी क्रम में अगर आप सेक्स का सपना देखते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप वास्तविक दुनिया में भी ऐसी चीज की तलाश में हों और आपकी वह इच्छा फिलहाल अधूरी ही हो.

Meaning of Sex Dreams: जाने ये सपने आते क्यों है, क्या है इसके पिछे का कारण

Meaning of Sex Dreams: क्या आप कभी-कभी एक अच्छी, कामुक भावना के लिए जागते हैं? ज्यादातर यह एक भावुक सेक्स सपने के कारण होता है। ये सपने आपके विचार से काफी सामान्य हैं। सेक्स के सपने आपकी मानसिक स्थिति, मानस, कामुकता और यहां तक कि अपराध बोध के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। सेक्स के सपने पूरी तरह से सामान्य हैं। आप अपने रिश्ते की स्थिति की परवाह किए बिना ऐसे सपनों का अनुभव कर सकते हैं, चाहे आप सिंगल हों, रिलेशनल में हों या कैजुअल फीलिंग रखते हों। आइए, अब कुछ सामान्य सेक्स सपनों के बारे में और जानें कि उनका वास्तव में क्या मतलब है।

भले ही आप इस बात पर विश्वास करें या न करें, लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो यह मानते हैं कि उनके द्वारा देखे जाने वाले सपनों का अर्थ जितना वो समझते हैं, उससे कहीं अधिक गहरा है। कुछ के लिए, उनके सपनें उन अछूती भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते मिल जाएंगे, जिन पर या तो उन्होंने ध्यान देने कि जरूरत है।

कुछ के लिए, उनके सपने, उनके अवचेतन मन में दबी हई वो इच्छाएं हैं, जिनको चाह कर भी वो आज तक पूरा नहीं कर पाए कर पा रहे हैं। लेकिन इन सब में भी सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ लोग मानते हैं कि सेक्स से जुड़े सपनों का भी अर्थ होता है।

यदि आप कोई ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हो, तो निश्चय ही आप सोच में पड़ जाएंगी। आपको चिंता भी होगी और हैरानी भी। आपको लगेगा, कि आखिर यही सपना आपको क्यों आया? क्या इसका कोई रीजन है? क्या आपसे ऐसा कोई सच है जो छूट रहा है? या जिसे आप नहीं देख पा रही हैं?

Read more: Red Colour Outfit: दिखना चाहती है लाल रंग के कपड़ों में स्टाइलिश? तो फॉलो करें ये टिप्स

कभी-कभी ये सपने आपके साथी द्वारा धोखा देने वाली कुछ छोटी-छोटी- घटनाओं का कारण भी हो सकते हैं। लेकिन सपने किसी बात की गारंटी हों या इनके आधार पर किसी पुख्ता नतीजे पर पहुंचा जा सकता है? ऐसा कहना मुश्किल है। हो सकता है यह सिर्फ आपके दिमाग के डर का परिणाम हो? या किन्हीं ऐसे हालातों का नतीजा जो सपने के रूप में आपको यह बताने या चेताने की कोशिश कर रहा है,

आप दोनों का आपस में बाताचीत करने का समय आ गया है। पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बैठकर, अपनी बात कहें, अपनी चिंताओं के बारे में बात करें या सीधे-सीधे उन्हें अपने सपने के बारे में बता दें। ताकि खुद किसी अटकलों से भरे नतीजे पर पहुंचने की बजाए, सुरक्षित सोच का दायरा बन सके।

आपको बताए जब आप बिस्तर पर अकेले सो रहे होते हैं, तो हमारे आंतरिक विचार, अंदर की सारी बातें मुक्त होती हैं। इसी क्रम में अगर आप सेक्स का सपना देखते हैं, तो इसका मतल, यह हो सकता है कि आप वास्तविक दुनिया में भी ऐसी चीज की तलाश में हों और आपकी वह इच्छा फिलहाल अधूरी ही हो..? यहां हम 5 अलग-अलग तरह के सेक्स सपनों की बात करेंगे, जो आमतौर पर नाॅर्मल हैं और अक्सर लोगों द्वारा देखे जाते हैं। इसलिए इन सपनों से बचने या ऐसे विचारों या सपनों को गलत मान इन्हें झटक कर खुद से अलग करने की बजाए, उनका मूल्यांकन करने के लिए कुछ समय निकालें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह सपने हमें क्या बताने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसा सेक्स ड्रीम जहां, आप सहज नहीं हैं

यह सपना देखना कि आप बेड में आपकी पफाॅर्मेंस अच्छी नहीं है या आप सहज नहीं है, तो आपको सोचने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है, रियलिटी में आपका सेक्स लाइफ से विश्वास उठ रहा हो या उसकी शुरुआत हो..!! आपको ध्यान देना होगा कि ऐसा क्यों हुआ। और यदि आपके लिए यह संभव न हो तो सलाह यही रहेगी, कि आप सेक्स थेरेपिस्ट से मिलें। डाॅक्टर आपका यौन जीवन यानी सेक्स में दोबारा विश्वास हासिल करने में मदद कर सकता है।

सपने में सार्वजनिक रूप से सेक्स करते देखना

किसी अकेले घर में, जंगल या कार में सेक्स करने के बारे में सपने देखना, उतना अजीब नहीं है, जितना कई बार हम सोच लेते हैं। इसका यह मतलब कतई न निकालें कि आप बेशर्म हैं या आपको लोकलाज की कोई परवाह नहीं है..!! बल्कि यह आपके जरूरत से ज्यादा काॅन्शन यानी सावधान या कहें जागरूक रहने के बारे में हो सकता है। यहां फिर से वही बात आती है, कि अपने सजीव यानी असली जीवन में क्या चल रहा है, उसका मूलयांकन करें।

Read more: Solo Trip For Women: इंडिया की 5 जगह, जहाँ सोलो ट्रिप पर जा सकती हैं महिलाएं

सपने में अपने एक्स के साथ संबंध बनाना

यह सपना देखने का अर्थ अच्छा है या बुरा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके उसके साथ संबंध, यादें कैसी थीं? क्योंकि दोनों ही मामलों में यह सपना भ्रमित करने वाला हो सकता है। आप सोच सकती हैं, कि क्या आप दोनों का साथ होना ही डेस्टिनी थी? इसलिए एक बार फिर आपको हकीकत से अपने सपने का मूल्यांकन करना पड़ेगा।

किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ सेक्स का सपना

यह सपना आपकी ख्वाहिशों नहीं बल्कि उस व्यक्ति का आपके उपर प्रभाव दर्शाता है।’ कहना है सइकोथेरेपिस्ट मिलराड का। हम अक्सर अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी के साथ जुड़ने या उन जैसा बनने के सपने देखते हैं, इसीलिए यह सपना इस बात का संकेत माना जा सकता है, कि हम उस व्यक्ति के प्रति आकर्षित हैं। हालांकि यह सपना किसी दूसरे से ज्यादा खुद को स्पेशल फील कराने के बारे में हैं।

आक्रामक सेक्स का सपना

सपने जो गाली-गलौज या हिंसा के इर्द-गिर्द घूमते हैं, जाहिर तौर पर परेशान करने वाले होते हैं। ड्रीमवर्कर और रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बस्टल के अनुसार, ‘यदि आप यौन शोषण या खुद से दुव्र्यवहार का सपना देखते हैं। तो आपको सोचना होगा कि क्या असल में कभी ऐसा कुछ हुआ है?’ ऐसा भी हो सकता है कि ऐसा किसी और के साथ आपने होते हुए देखा हो और उसका सपना आपको आया हो। यदि ऐसा है, तो प्लीज, तुरंत पुलिस कंपलेंट करें या संभावित मदद हासिल करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button