लाइफस्टाइल

Sawan 2023: सावन में क्यो की जाती है शिव की पूजा, इस साल सावन में क्यों है 8 सोमवार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवा महीना शिव को समर्पित होता है। ये महीना किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है। इस बार सावन का महीना दिनांक 4 जुलाई दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति दिनांक 31 अगस्त को हो रहा है

Sawan 2023: सावन में भूलकर भी न करे ये काम, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

Sawan 2023: सावन के महीने में भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है और भक्त पूरे महीने उनका जलाभिषेक करते हैं। आइए जानते हैं आखिर सावन का महीना इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

सावन का महीना देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवा महीना शिव को समर्पित होता है। ये महीना किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है। इस बार सावन का महीना दिनांक 4 जुलाई दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति दिनांक 31 अगस्त को हो रहा है, अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो रुद्राभिषेक और जलाभिषेक अवश्य करे।

सावन के महीने में क्यो की जाती है शिव की पूजा

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष का प्याला पिया था। इस विष का ताप इतना तेज था कि इंद्र देवता ने बारिश करके उन्हें शीतल किया था। इसलिए सावन के महीने में बारिश होती है। ऐसा कहा जाता है, कि यह घटना सावन में घटी थी। इस प्रकार भोलेनाथ ने विषपान करके सृष्टि की रक्षा की थी।

इस साल क्यों है सावन में 8 सोमवार

वैदिक पंचांग के अनुसारसौर मास और चंद्र मास के आधार पर साल 354 दिनों का होता है जबकि सौर मास 365 दिन का होता है। ऐसे में दोनों में कुल 11 दिनों का अंतर आता है और हर 3 साल बाद यह अंत 33 दिनों का हो जाता है। जिसे अधिक मास के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से सावन 2 महीने का रहेगा।

Read more: Kamakhya Temple: चमत्कारी शक्तियों से भरपूर है मां कामाख्या का मंदिर, शक्ति बढ़ाने आते है अघोरी

सावन 2023 के सोमवार की तिथियां

  • सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार –  21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार –  28 अगस्त

सावन में भूलकर भी न करे ये काम

1) सावन माह में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान इन चीजों का सेवन करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। सावन माह में लहसुन, प्याज और बैंगन खाने से बचना चाहिए.

2) धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से सावन माह में किसी भी व्यक्ति को शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। इस माह में तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Read more: Happy Guru purnima wishes 2023: जानें कब और क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

3) सिंदूर, कुमकुम या रोली भी शिवलिंग पर भूलकर भी नहीं अर्पित करना चाहिए। यह सुहाग और सौंदर्य के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए शिवलिंग पर स्त्री तत्व नहीं अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं।

 4) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए और मन में नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए। अपशब्दों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस समय महादेव की पूजा सच्चे मन से करें।

5) सावन के पवित्र माह में किसी भी व्रती को भूलकर भी जमीन पर नहीं सोना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जिनका व्रत होता है उन्हें एक समय ही सोना चाहिए। बाकी पूरा दिन शिव भक्ति में लीन रहना चाहिए, कीर्तन करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button