लाइफस्टाइल

Red Colour Outfit: दिखना चाहती है लाल रंग के कपड़ों में स्टाइलिश? तो फॉलो करें ये टिप्स

लाल ऐसा रंग होता है जो वैसे तो बहुत प्यारा लगता है, पर अगर इसे कैरी करते समय आपने थोड़ी सी लापरवाही कर दी तो इससे आपका लुक खराब भी हो सकता है। यही वजह है कि आज हम आपको रेड कलर के आउटफिट से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

Red Colour Outfit: जानिए क्या वजह है कि महिलाएं डेट से लेकर शादी और त्योहारों में पहनती है लाल रंग के कपड़े

Highlight:

  • लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि डेट से लेकर शादी तक में लोग लाल रंग के आउटफिट ही पहनन ज्यादा पसंद करते हैं।
  • रेड लुक ट्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका लुक ऑल रेड ना हो। इससे सभी चीजें लाल रंग की हो जाएंगी जो देखने में भड़कीला लगेगा।
  • अगर आप लाल रंग का हैवी सूट कैरी कर रही हैं तो इसके साथ गले में चोकर, कानों में राउंड ईयररिंग और हाथों में बैंगल्स पहन सकती हैं।

Red Colour Outfit: वैसे तो महिलाएं हर तरह के लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने से पीछे नहीं हटती हैं। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर भी करती नजर आती हैं। आजकल रेड कलर को बेहद पसंद किया जाने लगा है। हालांकि ये कलर एवरग्रीन है लेकिन इस फेस्टिव सीजन में महिलाएं इस कलर की ऑउटफिट को पहनना पसंद करती दिखाई दे रही हैं।

लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि डेट से लेकर शादी तक में लोग लाल रंग के आउटफिट ही पहनन ज्यादा पसंद करते हैं। लाल एक ऐसा रंग है, जिसे लोग त्योहारों पर भी बिना किसी दुविधा के कैरी कर लेते हैं। ये हर तरह के अवसर के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसके साथ ही आपका लुक बेहद स्टाइलिश भी दिखेगा।

वैसे किसी भी आउटफिट को कैरी करने के लिए कलर का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि अगर कलर का सिलेक्शन सही होता है तो आपके आउटफिट में चार चांद लग जाते हैं। इसके साथ ही उस आउटफिट के साथ उसे कैरी करने के तरीके पर भी पूरा लुक निर्भर करता है। रेड कलर की कुर्ती के साथ आप कई एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। अगर एथनिक वियर कुर्ती पहनना चाहते हैं तो आपको रेड कलर में ही चुनना चाहिए क्योंकि इससे आप अपने लुक को और आकर्षक बना सकते हैं । किसी भी आउटफिट का चयन करने में कलर बहुत मायने रखता है लेकिन रेड कलर के साथ अगर किसी व्हाइट, ब्लैक, येलो जैसे कलर भी पहने तो और भी ग्रेसफुल लुक सामने आता हैं।

रेड कलर की कुर्ती को अलग-अलग तरह से आप कैसे स्टाइल कर सकते हैं और इसे कैसे स्टाइल करना होगा, जिससे आपके लुक में चार चांद लग जाए इसको लेकर हम आपको ऐसे कई टिप्स और आईडिया दे रहे हैं जिससे आप अपनी रेड कलर की कुर्ती के साथ कई एक्सपेरिमेंट करके अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं। दरअसल, लाल ऐसा रंग होता है जो वैसे तो बहुत प्यारा लगता है, पर अगर इसे कैरी करते समय आपने थोड़ी सी लापरवाही कर दी तो इससे आपका लुक खराब भी हो सकता है। यही वजह है कि आज हम आपको रेड कलर के आउटफिट से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

ढंग से करें कैरी

लाल रंग कैरी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बेहद ही डिसेंट रंग है। इसे किसी भी कार्यक्रम में पहनते समय ओवर मेकअप ना करें और ना ही ओवर ज्वेलरी कैरी करें।

Read more: Solo Trip For Women: इंडिया की 5 जगह, जहाँ सोलो ट्रिप पर जा सकती हैं महिलाएं

ना कैरी करें ऑल रेड लुक

रेड लुक ट्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका लुक ऑल रेड ना हो। इससे सभी चीजें लाल रंग की हो जाएंगी जो देखने में भड़कीला लगेगा।

एक्सेसरीज और मेकअप का रखें खास ध्यान

अगर आप लाल रंग का हैवी सूट कैरी कर रही हैं तो इसके साथ गले में चोकर, कानों में राउंड ईयररिंग और हाथों में बैंगल्स पहन सकती हैं। इसके साथ रेड ही लिपस्टिक लगा सकती हैं। लाल लिपस्टिक के साथ अपनी आंखों पर लाइट ही मेकअप रखें। लाइट मेकअप में आप अपनी स्किन के हिसाब से न्यूड शेड चुन सकती हैं।

ब्लैक बेल्ट रहेगी बेस्ट

लाल रंग की ड्रेस या फिर मिडी के साथ आप ब्लैक रंग की बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इससे आपके लुक में ब्लैक कलर एड हो जाएगा। जिसकी वजह आपका लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।

कुर्ती ड्रेस

रेड कलर की कुर्ती को कभी ड्रेस की तरह भी कैरी करना चाहिए क्योंकि रेड कुर्ती के साथ अगर कुछ और पहनते हैं तो वह ड्रेस अपना लुक नहीं दे पाती हैं । इसीलिए अगर आप रेड कलर की ड्रेस को मॉडर्न लुक देना चाहते हैं तो उसे ड्रेस की तरह ही कैरी करना चाहिए। जैसे अगर लॉन्ग कुर्ती हो तो वह मैक्सी का लुक देगी। वहीं अगर शॉर्ट कुर्ती है तो आप उसे बेल्ट लगाकर पहन सकते हैं। लेकिन रेड कलर की ड्रेस को हर बार किसी और के साथ स्टाइल नहीं करें उसे ड्रेस की तरह पहनना चाहिए।

केजुअल्स ड्रेस

अगर आप केजुअल्स ड्रेस पहनना चाहते हैं तो आप रेड कलर की कुर्ती के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा डालने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि रेड कुर्ती के साथ अगर दुपट्टा यूनिक और जितना आकर्षक डिजाइन का होगा तो वह आपको बहुत ही शानदार लुक देगा। वहीं अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हैं तो आप नेट शीयर दुपट्टा व एंब्रॉयडरी एंब्रायडिड दुपट्टे के बारे में भी सोच सकते हैं क्योंकि यह भी बहुत ही आकर्षक लुक देता है। रेड कुर्ती के साथ यूनिक डिजाइन का दुपट्टा कैरी करने से यह आपके लुक को और एन्हांस करेगा।

अगर आप कुछ क्लासी ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके की साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं। साथ ही लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप हैवी कुंदन इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए स्लीक सिंपल बन हेयर स्टाइल को चुना गया है। साड़ी प्लेन है इसलिए ब्लाउज के नेक डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है जिसके कारण लुक बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई दे रहा है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बिंदी को माथे पर लगाया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button