लाइफस्टाइल

Leeches : मानसून में आते है ये खून चूसने वाली जोंक, जोंक को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान नुस्खे

हमारे देश में कई सारे मौसम होते है।इन सारे मौसमों मे मानसून का मौसम सबसे सुहाना लगता है।सावन के मौसम के आते ही लोगों मे गर्मी से राहत मिल जाती है।

Leeches : मानसून के मौसम में जोंक के आने का रहता है डर, दूर भागने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

हमारे देश में कई सारे मौसम होते है।इन सारे मौसमों मे मानसून का मौसम सबसे सुहाना लगता है।सावन के मौसम के आते ही लोगों मे गर्मी से राहत मिल जाती है।बारिश के आने से एक तरफ तो गर्मी से राहत तो दूसरी तरफ घर में कीड़े-मकोड़े के आने का भी खतरा बढ़ जाता है।जिनसे कई गंभीर बीमारियां होने का डर बढ़ जाता है। लेकिन एक ऐसा कीड़ा भी है जो आपकी स्किन से चिपकते ही खून चूसने लगता है।अगर जोंक आपके स्किन से चिपक जाए तो बड़ी मुश्किल में होती है। आइए जानते हैं वो टिप्स जिन्हें अपनाकर आप जोंक को अपने घर से भगा सकते हैं।

जोंक के आने का रास्ता –

आपके घर में जोंक कहां से आती है। ज्यादातर जोंक नाली के रास्ते या फिर खिड़की और दरवाजों से घर में आ जाती है। नाली में हमेशा जाली लगाएं और घर के खिड़की और दरवाजे हमेशा बंद रखें।गार्डन में जोंक बारिश में मौसम में बहुत होते हैं ,ऐसे में समय समय पर अपने गार्डन की सफाई करते रहना चाहिए।इसलिए मानसून के मौसम में खिड़की के बाहरी साइड पर नेट ज़रूर लगाना चाहिए।

घरेलू नुस्खे – मानसून के मौसम में जोंक भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते है।

नमक का उपयोग: नमक एक ऐसी चीज है जिसके उपयोग से आप जोंक आने की समस्या को कुछ ही सेकंड में दूर कर सकते हैं।नमक का कड़वापन जोंक के नाक में दम कर सकता है।अगर घर के किसी भी कोने में जोंक दिखाई दे रही है तो आप उस जगह के आसपास नमक डाल दीजिए।नमक को डालने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए। नमक के कड़वापन से जोंक मर जाएगी या फिर भाग जाएगी।

केरोसिन का तेल: केरोसिन का तेल एक ऐसा तरल पदार्थ होता है जिसकी  महक सें जोंक से लेकर अन्य सभी बरसाती कीड़े भाग जाते है। इस तेल की मदद से बारिश के मौसम में उड़ने वाली चीटियों को भी दूर कर सकते हैं।सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1 कप केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरने के बाद नाली या फिर खिड़की के आसपास छिड़काव करे।अगर आपके गार्डन में भी जोंक दिखाई दे रही है तो गार्डन में छिड़काव ज़रूर करें।इसकी तेज दुर्गन्ध के कारण जोंक कभी भी नहीं आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button