दिल्ली

Lakes In Delhi: इस चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक का एहसास दिलाएंगी दिल्ली की ये झीलें, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

Lakes In Delhi: अगर आप दिल्ली में हैं और गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि दिल्ली में ही कई झीलें मौजूद हैं। यहां आप अपने दोस्तों व परिवारों संग वीकेंड पर जा सकते हैं।

Lakes In Delhi: दिल्ली में फेमस हैं ये झील, नहीं होगा गर्मी का एहसास

Delhi में मई की शुरुआत होने से पहले ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। मई और जून के महीने को सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप Delhi के आसपास की जगहों पर जाकर गर्मी को एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं, तो Delhi घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। गर्मी के दिनों में Delhi में मौजूद कुछ पानी वाली जगहों पर घूमकर आप मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। Lakes In Delhi गर्मी में तापमान बेशक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, मगर दिल्ली के पास स्थित कुछ पानी वाली जगहें कम खर्च में आपकी गर्मियों को यादगार बना सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में गर्मी में दिल्ली की कुछ खास झीलों के नाम बताएंगे। जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

दमदमा झील Lakes In Delhi

दिल्ली के आसपास मौजूद किसी बेहतरीन और हसीन झील की बात होती है तो सबसे पहले दमदमा झील का जिक्र जरूर होता है। अरावली की पहाड़ियों के बीच में मौजूद यह झील शांत वातावरण के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए भी काफी फेमस है। आपको बता दें कि दमदमा झील एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। यहां सैलानी बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। मानसून के समय इस झील के किनारे सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं, क्योंकि इस झील की खूबसूरती मानसून में चरम पर होती है। दिल्ली से दमदमा झील की दूरी लगभग 66 किमी है।

संजय झील Lakes In Delhi

त्रिलोकपुरी में स्थित संजय झील दिल्ली के आसपास में मौजूद सबसे खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। 14 एकड़ में मौजूद यह झील हर रोज हजारों स्थानीय और बाहरी सैलानियों की मेहमान नवाजी करती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस झील के किनारे लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून का पल बिताने पहुंचते हैं। झील के पानी में तैरते हंस, हरे-भरे पेड़ पौधे और झील के बीच में मौजूद पानी का फव्वारा, इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां फोटो के लिए स्टेज स्थान भी सैलानियों के बीच काफी फेमस है।

Read More:- Solo Trip Planning: अगर पहली बार प्लान कर रहे हैं सोलो ट्रिप तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं आप

नैनी झील Lakes In Delhi

उत्तराखंड के नैनीताल में मौजूद नैनी झील के अलावा दिल्ली के मॉडल टाउन में भी नैनी झील है। नैनी झील सुगम्य और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यहां कई लोग वीकेंड में अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। यह झील बच्चों के लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां नौका विहार करने की भी सुविधा है।

भारद्वाज झील Lakes In Delhi

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यह झील असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य की घनी जंगलों के बीच मौजूद है। पथरीली चट्टानों से घिरी यह झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आप गर्मी में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको बता दें कि यहां देसी विदेशी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है।

सुल्तानपुर झील Lakes In Delhi

अगर आप हरियाली के साथ-साथ पक्षी प्रेमी भी हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यह झील हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार के पास मौजूद है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है। सुल्तानपुर झील में आपको पक्षियों के विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। वीकेंड में परिवार के साथ शांति के पल गुजारने आप यहां जा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

द लॉस्ट झील Lakes In Delhi

शहर से दूर यह जगह एकांत और शांति प्रिय लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है। यही कारण है कि यहां प्रेमी जोड़े सबसे ज्यादा आते हैं। पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी यह झील काफी प्रसिद्ध है। गुड़गांव स्थित द लॉस्ट झील की दूरी दिल्ली से लगभग 52 किलोमीटर है। यहां जाते समय आप खाना और पानी का इंतजाम अपने साथ लेकर ही जाएं। क्योंकि यहां गिनी-चुनी दुकानें ही आपको नजर आएंगी।

यमुना रिवर फ्रंट Lakes In Delhi

गर्मियों में वीकेंड पर कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां हरियाली हो तो यमुना रिवर फ्रंट असिता पार्क जा सकते हैं। ये काफी बड़ा एरिया है जो दिल्ली की दक्षिण और पश्चिमी सीमाओं को छूते हुए गुरुग्राम तक जाता है। यहां पर सेल्फी पॉइंट बना होने के साथ ही जलाशय भी है। जिसके किनारे बैठकर इस एरिया की खूबसूरती का आप लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button