लाइफस्टाइल

Clay Pot Water Benefits: मटके का पानी पीने के हैं कई शानदार फायदे, त्वचा को निखारने के साथ पेट की समस्या से भी दिलाता है राहत

Clay Pot Water Benefits: पती गर्मी से बचने के लिए लोग मटका का पानी (Clay Pot Water) पीना पसंद करते हैं। इसका पानी जितना ठंडा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद।

Clay Pot Water Benefits: गर्मी में लू लगने से बचाएगा मटके का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

Clay Pot Water Benefits: तपती गर्मी से बचने के लिए लोग मटका का पानी (Clay Pot Water) पीना पसंद करते हैं। इसका पानी जितना ठंडा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद। कई घरों में तो मिट्टी के घड़े की पूजा भी की जाती है। यह पानी को ठंडा रखने के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में मददगार है। पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो मिट्टी से इन बर्तनों में पानी पीते हैं। उन्हें मिट्टी की खुशबू बहुत भाती है। गर्मियों में स्वास्थ्य की दृष्टि से मटके का पानी गले के लिए अच्छा माना जाता है।

फ्रिज के ठंडे पानी की तुलना में इसका सेवन करना लाभदायक होता है। मटके के पानी का बड़ा फायदा है कि यह प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है। मटके में रखा पानी सही तापमान पर रहता है, ना बहुत अधिक ठंडा, ना गर्म। इसलिए घड़े का पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। इन दिनों कुम्हारों के द्वारा तैयार यह देशी फ्रीज (मटका) की मांग जोरों पर है। इस संबंध में कुम्हारों ने बताया कि उनका पुश्तैनी धंधा मिट्टी के बर्तन बना कर उसे बेचना है। इस वर्ष बाजार में 120 से 150 रुपये तक के मटके उपलब्ध हैं। आइए गर्मियों में मटके के पानी के तमाम फायदे गिनाते हैं…

नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज

मिट्टी के बर्तन यानी मटके आदि में पानी रखने से पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा होने में मदद मिलती है। दरअसल, मिट्टी के बर्तन की सतह पर छोटे-छोटे छेद यानी पोर्स होते हैं और इन पोर्स से पानी तेजी से इवापोरेट हो जाता है। इवापोशन की मदद से बर्तन के अंदर पानी की गर्मी खत्म हो जाती है, जिससे पानी ठंडा हो जाता है।

पेट की समस्या से राहत दिलाए

हम जो भी खाते हैं, उसका ज्यादातर हिस्सा शरीर में एसिडिक हो जाता है और फिर यह टॉक्सिन्स का निर्माण करता है। मिट्टी अल्कालाइन नेचर की होती है, जो एसिडिक फूड आइटम्स के साथ रिएक्ट करती है और जरूरी पीएच संतुलन बैलेंस बनाती है, जिससे एसिडिटी और गैस्ट्रिक संबंधी समस्या दूर रहती हैं।

नेचुरल प्यूरिफायर

मिट्टी के बर्तन न सिर्फ पानी को ठंडा करने के लिए बल्कि उसे प्राकृतिक रूप से साफ करने के लिए भी उपयोगी होते हैं। इसमें मौजूद छोटे-छोटे पोर्स पानी के साथ प्रदूषकों को मिलने से रोकती है और इस तरह इसे पीने के लिए अन्य पानी की तुलना में सुरक्षित बनाता है।

Read More:- Heatwave In India: इस साल भारत में चलेगी सबसे लंबी हीटवेव, अप्रैल से जून के बीच सताएगी सबसे ज्यादा गर्मी

गर्मी में लू लगने से बचाव

मटके का शीतल जल तेज गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है। मिट्टी के बर्तन में पानी रखने से उसके विटामिन और मिनरल शरीर के ग्लूकोज लेवल को बनाए रखते हैं जिससे शरीर को ठंडक मिलती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है

मटके का पानी पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। वहीं, प्लास्टिक के बर्तन में पानी रखने और इसको पानी से शरीर अशुद्ध हो जाता है। ऐसे में लोगों को मटके का पानी ही पीना चाहिए। इससे शरीर मे टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी बढ़ता है।

गले को रखता है स्वस्थ

अक्सर आपने देखा होगा गर्मियों में लोग फ्रीज का ठंडा पानी पीते हैं। यह गले को नुकसान पहुंचाता है। ठंडा पानी पीने से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक गिर जाता है जिससे गले की ग्रंथियों मे सूजन आ जाती है और गला बैठ जाता है। वहीं, घड़े का शीतल जल पीने से गले पर किसी प्रकार का बुरा असर नहीं होता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

घड़े का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मटके का पानी पीने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है जिससे हार्ट अटैक आने की आशंका कम होती है।

आयरन की कमी करता है पूरा

अगर आप एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं तो आपको मटके का जल ग्रहण करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्किन से जुड़ी बीमारी करे दूर

जिन लोगों को त्वचा से जुड़े रोग रहते हैं उन्हें मटके का ही पानी पीना चाहिए। इससे त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। घड़े का पानी पीने से फोड़े, फुंसी और मुंहासे में भी आराम मिलता है और त्वचा में निखार आता है।

गले के लिए फायदेमंद

अगर आप गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपका गला खराब हो सकता है या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बहुत ज्यादा ठंडा होने के कारण यह बॉडी को प्रभावित करता है। जबकि मटके का पानी बहुत ठंडा होने के साथ गले पर शांत प्रभाव देता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

अक्सर हम प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं। जो हमारे लिए जहर का काम करता है। इसमें मौजूद बिस्फेनॉल जैसे जहरीले रसायन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। तो वहीं, मिट्टी के घड़े का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।

मटके में पानी रखते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप गर्मी के मौसम में नियमित रूप से मटके का पानी पीते हैं, तो इसे रोजाना जरूर साफ करें। गंदे मटके में फंगी लग सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button