लाइफस्टाइल

Khel Ka Mahatva : खेल हमारे जीवन की आवश्यकता,जानिए क्यों जरूरी है बच्चों के लिए खेल

खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Khel Ka Mahatva : शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने के लिए खेल है जरूरी,जानें खेल का महत्व और खास बातें


प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स में ही खेल खेलते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है।

खेल का हमारे जीवन में महत्व –

शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ खेल आपके तनाव को भी दूर करता है। खेलने के कंसन्ट्रेशन को बनाए रखने के लिए अच्छा होता है। इतना ही नहीं खेल आपकी नौकरी लगने में भी मदद करते हैं। जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ रहेंगे तो पढ़ाई लिखाई की ओर भी ध्यान देते है।

Read More: Yoga Tips: रोजाना करे अनुलोम-विलोम का अभ्यास शरीर रहेगा, तंदरुस्त

स्वास्थ्य में खेल का  महत्व –

खेल के अंतर्गत शरीर बहुत अधिक मेहनत करता है। अधिक मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के अंदर जाती है। यही ऑक्सीजन हमारे रक्त को शुद्ध करती है तथा भोजन को पचाने में सहायता करती है। जिसने खेलों को महत्व दिया है वह सदैव प्रसन्न, स्वस्थ तथा मजबूत रहता है, उसमें आत्मविश्वास रहता है, नेतृत्व की क्षमता उत्पन्न होती है, इच्छा शक्ति सदैव बलवती रहती है, संगठन की शक्ति का अहसास होता है। अत: खेल स्वास्थ्य का पर्याय है। आज के अधिकतर बच्चे कंप्यूटर पर अकेले वीडियो गेम खेलते रहते हैं। ऐसे खेलों से मानसिक अभ्यास तो हो जाते हैं, किंतु शारीरिक अभ्यास नहीं हो पाते हैं।जब बालक रुचि से खेलता है, तो उसकी पाचन-शक्ति बढ़ती है और उसे जोर की भूख लगती है। ऐसे में किए गए भोजन का बिना किसी चूर्ण या पुड़िया प्रयोग किए पचना और शरीर को बलिष्ठ होना, ये सभी प्रक्रियाएं स्वचालित यंत्र की तरह पूर्ण हो जाती हैं  ऐसे बालकों के लिए कभी चिकित्सकों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस प्रकार खेल एक और लाभ अनेक हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button