लाइफस्टाइल

Yoga Tips: रोजाना करे अनुलोम-विलोम का अभ्यास शरीर रहेगा, तंदरुस्त

हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, योग करने से हमारे शरीर स्वास्थ्य तथा रोग मुक्त रहता है।

Yoga Tips: जाने अनुलोम-विलोम करने का तरीका और इसके फायदे

Yoga Tips: योग हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, योग करने से हमारे शरीर स्वास्थ्य तथा रोग मुक्त रहता है।

योग हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। योग करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। शरीर फुर्तीला रहता है। अगर रोजाना योग करे तो हम कई बीमारियों से बच सकते है।

अनुलोम विलोम योग व्यायाम का अभ्यास दिनचर्या में शामिल करने से शरीर का स्वास्थ्य सुधरता है। अनुलोम विलोम प्राणायाम श्वास के साथ प्राकृतिक रूप से होता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है और तनाव कम होता है।

अनुलोम विलोम का अभ्यास शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। अनुलोम-विलोम श्वास से जुड़ा योगासन है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है। चलिए जानते है अनुलोम-विलोम के फायदों के बारे में।

तनाव को कम करना: अनुलोम विलोम प्राणायाम तनाव को कम करता है और मन को शांति प्रदान करता है।

श्वसन संबंधी समस्याओं का समाधान: अनुलोम विलोम का अभ्यास श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जैसे कि दमा और श्वसन संबंधी अन्य लक्षण।

सिरदर्द से राहत: अनुलोम विलोम प्राणायाम सिरदर्द को कम करता है और मस्तिष्क को शांत करता है।

प्रतिस्पंदन को कम करना: यह प्राणायाम शरीर के प्रति स्पंदन को कम करके शारीरिक तथा मानसिक संतुलन को सुधारता है।

वजन घटाने में लाभदायक: प्राणायाम करने से वजन घटाया जा सकता है और मेटाबॉलिज्म को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलती है।

Read more: Conjunctivitis: बरसात के मौसम में क्यों होती है कंजक्टिवाइटिस की समस्या

अनुलोम-विलोम करने का तरीका

इस योगाभ्यास को करने के लिए सबसे पहले एक दम सीधा होकर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।

अब बाएं हाथ से ज्ञान मुद्रा बनाकर दाएं हाथ के अंगूठे से बाईं नासिका को बंद करते हुए बाईं नासिका से सांस लें।

स्फिर बाई नासिका बंद करते हुए दाईं नासिका से सांस छोड़ें।

इस क्रिया को दोहराएं। ध्यान रखें कि इस योगाभ्यास को सही तरीके से करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button