धार्मिक

Hariyali Teej 2023 : आज है हरियाली तीज का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण जानकारी

हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त यानी आज मनाया जाएगा। आपके भरे हाथ मेहंदी 16 श्रृंगार कर खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर पूजा के दौरान करें मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना


हरियाली तीज आज –

इस बार शनिवार 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत करती हैं। तीज का पर्व मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस पर्व को मां पार्वती और शिवजी के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो तीज के दिन हरे रंग का खास महत्व होता है।

Read More: Hariyali teej 2023:पूड़ी से लेकर घेवर तक: खाने की श्रेष्ठ विकल्पों से बनाएं हरियाली तीज को खास

हरियाली तीज  शुभ मुहूर्त –

हरियाली तीज आज शनिवार, 19 अगस्त 2023 को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा। शनिवार 19 को सुबह से लेकर देर रात 01:47 मिनट तक उत्तरा फाल्गुन नक्षत्र रहेगा।  इस शुभ नक्षत्र में किए पूजा-व्रत से महिलाओं को शुभ फल की प्राप्ति होगी। हरे रंग की साड़ी, हरी चूडियां, लहरिया और 16 श्रृंगार कर शिव-गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं।

हरियाली तीज पर मंत्रों का जाप –

सुहागिन महिलाओं के लिए –

ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः ऊँ गौरये नमः ऊँ पार्वत्यै नमः

कुंवारी कन्याएं के लिए –

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।

तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

Read More: Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर मेहंदी के इन खूबसूरत डिज़ाइन्स से सजाएं अपने हाथ

हरियाली तीज पर महिलाओं के साज -श्रृंगार 

हरियाली तीज पर महिलाओं को ससुराल से मायके बुलाने का रिवाज होता है। तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाने की परम्परा है। इस दिन ससुराल पक्ष से नवविवाहिता के लिए वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार का सामान, मेहंदी, फल और मिठाई आदि भेजी जाती है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां अपनी सास के पैर छूकर उन्हें सुहागी देती हैं। अगर सास नहीं हो तो सुहागिन जेठानी या किसी अन्य वृद्धा को दे  सकते है। इस अवसर पर महिलाएं श्रृंगार और नए वस्त्र पहनकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मां पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। महिलाएं और युवतियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं, साथ ही हरियाली तीज पर पैरों में आलता भी लगाया जाता है। इस दिन मेहंदी लगाने का विधान है, इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह सुहागिन महिलाओं की सुहाग की निशानी मानी गई है। इस दिन सुहागिन महिलाए 16  श्रृंगार करती है। हरे रंग की साड़ी, हरी चूडियां, लहरिया और 16 श्रृंगार कर शिव-गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं। हरियाली तीज पर विवाहित महिला पति की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं खेत या बाग में झूले झूलती हैं और सावन या तीज के गीत गाकर पर नृत्य करती हैं. नवविवाहित स्त्रियों के लिए ये त्योहार बहुत खास होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button