लाइफस्टाइल

Generation Names: इस तकनीक से जानें अपनी Generation, आज तक नहीं सुना होगा नाम

Generation Names: इस लेख में आज हम आपको GenZ, GenX, मिलेनियल्स और बेबी बूमर्स जैसे शब्दों का असल डेफिनिशन बताने जा रहे हैं। बता दें कि 1901 से 1927 के बीच पैदा होने वाले लोगों को ग्रेटेस्ट जनरेशन कहा जाता है।

Generation Names: क्या आपने सुना है बेबी बूमर का नाम? अपना जेनरेशन जानना है तो एक क्लिक में जानें सब कुछ

आपने GenZ, मिलेनियल्स या बेबी बूमर्स जैसे शब्दों को तो सुना ही होगा। दुनिया में ज्यादातार लोग ऐसे हैं जो इसका मतलब ही नहीं जानते। दरअसल, ये सभी शब्द अलग-अलग समय पर पैदा होने वाली पीढ़ियों के नाम हैं। ये पीढ़ियां आमतौर पर 20-25 साल की अवधि की होती हैं। हर 20-25 साल के बाद पैदा होने वाली पीढियों को उस वक्त की परिस्थिति के अनुसार उनका नामकरण किया गया है।

इस लेख में आज हम आपको GenZ, GenX, मिलेनियल्स और बेबी बूमर्स जैसे शब्दों का असल डेफिनिशन बताने जा रहे हैं। बता दें कि 1901 से 1927 के बीच पैदा होने वाले लोगों को ग्रेटेस्ट जनरेशन कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस समय पैदा होने वाले अधिकतर बच्चे सैनिक बने और अपने देश की रक्षा के लिए World War 2 में युद्ध के लिए गए। इस जनरेशन ने अपने समय की सबसे खतरनाक लड़ाइयां और गरीबी देखी है।

साइलेंट जेनरेशन

1928 से 1945 के बीच पैदा हुए लोगों को द साइलेंट जेनरेशन के नाम से जाना जाता है। इस पीढ़ी ने द्वितीय विश्व युद्ध के परिणामों के कारण महामंदी को देखा है। इस समय जनसंख्या की कमी के कारण लोग सामाजिक मुद्दों के खिलाफ बोलने में झिझकते थे। यही वजह है कि इस पीढ़ी को साइलेंट जेनरेशन कहा जाता है।

बेबी बूमर

इसमें जन्म का समय 1946 से 1964 तक है। इस दौरान इंटरनेट आया। ऐसे में इस पीढ़ी ने अपनी पूरी जिंदगी आज के तकनीकी युग में कार्य करने के तरीके को सीखने में बिता दी। इस पीढ़ी में वो लोग आते हैं जिन्होंने अपने समय में आधुनिक विकास देखा हो। इसलिए इन्हें बेबी बूमर कहा जाता है।

Read More:- Moon Sky Colour: चंद्रमा का रंग दिन-रात दिखता काला, बिना स्पेस सूट के जाने पर तुरंत हो जाएगी मौत, जानें कई वजह…

जेनरेशन एक्स

इसमें जन्म का समय 1965 से 1980 तक होता है। जनरेशन एक्स भी बेबी बूमर्स की तरह तकनीक के लिए नए थे। हिप्पी कल्चर, सिनेमा, आर्ट और म्यूजिक को एक नया रॉक एंड रोल देने वाली जनरेशन इसी पीढ़ी को माना जाता है। इस पीढ़ी के लोग वृद्ध आबादी और युवा आबादी के बीच पुल का काम करते हैं।

मिलेनियल्स

1981 से 1996 के बीच पैदा हुए लोग मिलेनियल्स की कैटेगरी में आते हैं। यह वो पीढ़ी है, जिसने अपने जीवनकाल में सबसे ज्यादा बदलाव देखा। इस जनरेशन ने पुराने जमाने के लोगों को भी देखा है और उनकी कल्चर वैल्यूज के तले इनका बचपन बीता है। इन्होंने तकनीक में तेजी से तरक्की और बदलाव भी देखा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

जेनरेशन Z

इस पीढ़ी में जन्म का समय 1996 से 2012 तक है। यह वो पीढ़ी है, जिनकी शुरूआत ही सोशल मीडिया से हुई और ट्रोल्स-साइबर बुलिंग जैसी चीजों को जाना है। जनरेशन Z के आने के बाद ही ट्रेंडिंग, वाइब्स और ऐसे ही कई स्लैंग फेमस हुए हैं। इस जनरेशन को बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग माना गया है।

जेनरेशन अल्फा

इस जेनरेशन में जन्म का समय 2013 से 2025 तक है। इस जनरेशन में पैदा हुए बच्चे बहुत तेज दिमाग और मल्टीटास्किंग के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इस पीढ़ी के बच्चे इंटरनेट, सेल फोन, टैबलेट और सोशल मीडिया के साथ बड़े हो रहे हैं। जेन अल्फा को पूरी दुनिया के सबसे यंग और 21वीं सदी की असली जनरेशन माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button