लाइफस्टाइल

World Press Freedom Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस, जानें इतिहास और क्या है इस साल की थीम

World Press Freedom Day 2024: पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ माना जाता है। कई बार पत्रकारिता करते हुए पत्रकारों पर हमले हो जाते हैं। इसके तमाम उदाहरण दुनियाभर में सामने आ चुके हैं। हर साल 3 मई को विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

World Press Freedom Day 2024: बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ते हैं पत्रकार, जानें क्यों खास है ये दिन

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ माना जाता है। कई बार पत्रकारिता करते हुए पत्रकारों पर हमले हो जाते हैं। इसके तमाम उदाहरण दुनियाभर में सामने आ चुके हैं। इसीलिए कहा जाता है कि पत्रकारिता बहुत ही जोखिम भरा होता है। सच को सामने लाने और अपनी जिम्‍मेदारी को अच्‍छे से निभाने के लिए पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को कोई ताकत न दबा सके, इसके लिए उन्‍हें स्‍वतंत्रता मिलना बहुत जरूरी है। तभी वे अपने काम को अच्‍छे से कर पाएंगे। इसी उद्देश्‍य के साथ हर साल 3 मई को विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे-

आपको बता दें कि ये दिन हमें प्रेस के आजादी के महत्व के बारे में बताता है। इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है। दरअसल 1991 में अफ्रीका के पत्रकारों ने पहली बार प्रेस की आजादी के लिए अपनी आवाज उठाई थी। 3 मई को इन पत्रकारों ने प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर बयान जारी किया था जिसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से भी जानते हैं।

1993 में पहली बार मनाया गया ये दिन

दो साल बाद 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया था। उसके बाद से हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम है “ए प्रेस फॉर द प्लैनेट: जर्नलिज्म इन द फेस ऑफ द एनवायर्नमेंटल क्राइसिस”। आज पूरी दुनिया बदलते जलवायु और जैव विविधता संकट से प्रभावित है। जो लोग इन समस्याओं का सामना कर रहें हैं उनकी कहानियों को दूसरों तक पहुचाना बहुत जरूरी है।

Read More:- Vrat And Festivals In May 2024: मई के महीने में मनाए जाएंगे ये तीज-त्योहार, यहां देखें प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ते हैं पत्रकार

इसमें प्रत्रकार बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह सामने बढ़कर हमारी पृथ्वी और उसके बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ते हैं। इसलिए यह दिन उनके कार्य को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। हम आए दिन पत्रकारों पर हुए उत्पीड़न के बारे में सुनते हैं। उनकी आवाज को भी बहुत बार दबाने की कोशिश की जाती है। इसलिए यह दिवस इन सारे अन्यायों से लड़ने के लिए और पत्रकारों को और उनके काम को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ऐसे मनाया जाता है ये खास दिन

सन 1997 से हर साल तीन मई यानी विश्व प्रेस आजादी दिवस पर यूनेस्को गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज देता है। ये उस संस्थान या फिर व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने प्रेस की आजादी के लिए कुछ बड़ा काम किया होता है। साथ ही इस दिन स्कूल-कॉलेज में इस पर चर्चा और वाद-विवाद किया जाता है। इसके अलावा इस खास दिन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेमीनार आयोजित किए जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button