लाइफस्टाइल

Best Time To Sleep: सेहतमंद रहना है तो जान लें सोने का सही समय, देर से सोने पर घेर लेंगी कई बीमारियां

Best Time To Sleep: आजकल की लाइफस्टाइल में बहुत लोग कभी भी सोते हैं और कभी भी जागते हैं। दरअसल, ज्यादातर लोगों का फोकस रहता है रोजाना कम से कम सात-आठ घंटे की नींद पूरी करने पर। लेकिन, नींद पूरी करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही समय पर बेड पर जाना।

Best Time To Sleep: उम्र के हिसाब से जानें कितने घंटे की नींद जरूरी, बीमारियों से रहेंगे दूर

रात 8 से 10 बजे के बीच सोने को वर्षों से एक अच्छी आदत माना जाता रहा है। हालांकि आजकल के बिज़ी रूटीन की वजह से लोग अक्सर समय पर सो नहीं पाते। जबकि कुछ लोगों को रात को देर से सोने की आदत होती है। क्या आप जानते हैं कि समय पर सोना आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है? और सोने का गलत समय आपके पूरे स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारी बॉडी को एक नेचुरल सर्केडियन रिदम पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ तालमेल बिठाने का काम करता है। समय पर सोने से नींद के पैटर्न को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। जबकि गलत समय पर सोना आपकी सेहत पर कई बुरे प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं कि रात को जल्दी सोने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

सोने का सही समय क्या हो?

वैसे तो नार्मल तौर पर ये ही माना जाता है कि 7 से 9 घंटे सोना बेहतर होता है, लेकिन सोने का सही समय हर उम्र के लोगों के लिए अलग हो सकता है। टीनेजर्स के लिए लगभग रात 9 से 10 बजे के बीच का समय सही रहता है। तो वहीं एडल्ट्स के लिए सोने का बेस्ट टाइम रात को 10 से 11 के बीच माना जाता है। इतना ही नहीं बच्चों को भी आपको 7 से 9 बजे के बीच में सुला देना चाहिए। बेहतर नींद के लिए सोने और जागने का समय वीक एंड्स पर भी सही बनाये रखना बहुत जरूरी है।

Read More:- Liver Damage: आपको भी दिख रहे ये लक्षण? लिवर डैमेज के हाे सकते हैं संकेत, डॉक्टर से लें सलाह, वरना भारी पड़ सकती है इसकी अनदेखी

कितने घंटों की होनी चाहिए नींद?

हर किसी उम्र के व्यक्ति और बच्चों के लिए नींद लेने की अवधि भी अलग हो सकती है, जिसके अनुसार शिशु के लिए 12 से 15 घंटे की नींद, टॉडलर्स के लिए दिन में कुल मिलाकर 11 से 14 घंटे की नींद, प्रीस्कूलर्स बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे की नींद और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दिन में कुल मिलाकर 9 से 11 घंटे की नींद जरूर पूरी होनी चाहिए। वहीं, टीनएज की अगर बात करें तो 8 से 10 घंटे की नींद लेना उनके लिए बेहतर है। साथ ही युवाओं के लिए 7 से 9 घंटे की नींद और बुजुर्गों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

जल्दी सोने के ये हैं फायदे

अच्छी नींद

जब हम समय पर सोते हैं तब हमारे शरीर को रेस्ट करने और फिर से तरोताजा दिखने के लिए अच्छा-खासा वक्त मिल जाता है। इसके कई फायदे भी होते हैं, जैसे- मूड का अच्छा रहना, प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी और एक्टिवनेस आदि। अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से डायबिटीज, दिल की बीमारी और मोटापे जैसी शारीरिक समस्याओं के पैदा होने का खतरा नहीं रहता है।

हार्मोन को करता है कंट्रोल

जल्दी और समय पर सोने से हमारे शरीर के हार्मोन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। खासतौर से स्ट्रेस से संबंधित हार्मोन को। कोर्टिसोल, जो कि हमारे स्ट्रेस रिसपॉन्स के लिए जिम्मेदार एक हार्मोन है, ये रात के शुरुआती घंटों के दौरान सबसे कम होता है। रात में जल्दी सोने से कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसका हमारे पूरे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मजबूत इम्यून सिस्टम

रात को समय पर सोने और अच्छी नींद लेने से हमारे शरीर को ज्यादा व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन करने में मदद मिल सकती है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्याप्त नींद लेने से हमारे शरीर को अलग-अलग बीमारियों से तेजी से उबरने में भी सहायता मिलती है।

भूख पर कंट्रोल

जल्दी सोने से भूख को कंट्रोल करने और हेल्दी खाने की आदतों को बढ़ावा देने में भी सहायता मिल सकती है। जब हम अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो हमारा शरीर भूख हार्मोन घ्रेलिन का ज्यादा उत्पादन करता है और लेप्टिन हार्मोन का कम उत्पादन करता है। इससे ओवरईटिंग और वजन बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है। जल्दी सोने और पर्याप्त नींद लेने से इन हार्मोनों को कंट्रोल करने और हेल्दी फूड खाने की आदतों को बढ़ावा मिलता है।

मेंटल हेल्थ

नींद की कमी के कारण कई लोग बेवजह की चिंता और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। जल्दी सोने से इन परेशानियों से निपटने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त नींद लेने से हमारी मेंटल हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button