लाइफस्टाइल

जानिए फ्रीजर में भी क्यों नहीं जमती ज्यादातर शराब? क्या है इसके पीछे कारण: Alcohol

लिक्विड का जमना अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करता है। शराब में कुछ ऐसे ऑर्गानिक मॉलीक्यूल पाए जाते हैं जो इसे जमने नहीं देते। लिक्विड का जमना उसके हिमांक पर निर्भर करता है।

Alcohol: कितनी भी ठंड़ी जगह पर रख दो नहीं जमेगी ये चीज, ये है विज्ञानिक कारण


Alcohol: ऐसा नहीं है कि शराब या अल्कोहल बिल्कुल भी नहीं जम सकते। बस इसका फ्रीजिंग प्वाइंट आपके फ्रीजर या चिलर की तुलना में बहुत कम है। अल्कोहल जमने के लिए आवश्यक तापमान इतना कम होता कि घर के फ्रीजर में ऐसा होने की संभावना नहीं होती है। इसके न जमने का कारण यह है कि इसमें मौजूद इथेनॉल का फ्रीजिंग प्वाइंट इतना कम होता है कि बोतल कभी भी इतनी ठंडी नहीं हो सकती कि जम जाए। हालांकि यह अल्कोहल की मात्रा के अनुसार भिन्न होता है। पर्याप्त समय दिए जाने पर बीयर और वाइन घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रीजर में जम सकती है।

शराब क्यों नहीं जमती?

लिक्विड का जमना अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करता है। शराब में कुछ ऐसे ऑर्गानिक मॉलीक्यूल पाए जाते हैं जो इसे जमने नहीं देते। लिक्विड का जमना उसके हिमांक पर निर्भर करता है। हर पदार्थ का हिमांक अलग होता है। हिमांक वह तापमान होता है, जिस पर कोई पदार्थ जमने लगता है। जैसे पानी 0 डिग्री सेंटीग्रेड पर जमने लगता है। इसलिए इसका हिमांक 0 डिग्री सेंटीग्रेड है। इसी तरह बाकी तरल पदार्थों और शराब का भी अलग-अलग हिमांक होता है।

शराब का हिमांक

शराब का हिमांक -114 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। इस हिसाब से शराब को जमाने में लिए इसे -114 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान में रखना होगा। दरअसल, हिमांक में अंतर तरल के अणुओं पर निर्भर करता है। किसी भी इथेनॉल के अणुओं की तुलना में पानी के अणु ज्यादा मजबूती से जुड़े होते हैं। इसलिए उसका हिमांक भी कम है।

क्या किसी फ्रिज में इसे जमाया जा सकता है?

किसी भी घरेलू फ्रिज का तापमान 0 से -10 या फिर अधिकतम -30 डिग्री सेंटीग्रेड तक होता है। ऐसे में इनमें पानी तो आसानी से जम जाता है, लेकिन अल्कोहल नहीं जम पाता है। मजे की बात तो ये है कि ऐसा कोई फ्रिज नहीं है जो -114 डिग्री सेंटीग्रेड जितना बेहद कम तापमान पैदा कर सके, इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि शराब को घरेलू फ्रिज में नहीं जमाया जा सकता है।

बियर

बीयर में 3% से 12% के बीच अल्कोहल का प्रतिशत होता है। औसतन आप बीयर के लगभग -2.2 डिग्री सेल्सियस पर जमने की उम्मीद कर सकते हैं। बीयर को वास्तव में लंबे समय तक फ्रीजर में संग्रहीत नहीं किया जाना चाहिए। फ्रीजर में बीयर न केवल जम सकती है और बीयर की क्वालिटी को खराब कर सकती है। यही नहीं बीयर की बोतल फट भी सकती है।

वाइन

वाइन में बीयर की तुलना में थोड़ा अधिक अल्कोहल (एबीवी) होता है। इसलिए वाइन का फ्रीजिंग प्वाइंट भी कम होता है। लेकिन, अगर आपका सवाल है कि “क्या वाइन जम जाती है।” तो उत्तर निश्चित रूप से हां है। वाइन औसतन -5 डिग्री सेल्सियस .पर जमती है। इसका मतलब है कि एक 750 एमएल वाइन की बोतल फ्रीजर में लगभग 5 घंटे के बाद ठोस रूप से जम जाएगी।

वोदका

अपनी इथेनॉल सामग्री के कारण, वोदका वास्तव में तब तक ठोस नहीं जमेगी जब तक कि यह -16 डिग्री के तापमान तक न पहुंच जाए। अधिकांश वोदका फ्रीजर में जम जाएंगी और गाढ़ी हो जाएंगी। लेकिन जम नहीं पाएगी। वोदका को पिघलाकर इसे ठीक किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि पिघलने पर भी स्वाद बरकरार रहेगा।

Read More: यात्रा से पहले ‘एकजुटता’ का संदेश देने में जुटी कांग्रेस, बर्फीली हवाओं से अभी नहीं मिलेगी राहत: Hindi News Today

व्हिस्की

बीयर और वाइन के विपरीत आप व्हिस्की को फ्रीजर में रख सकते हैं। क्योंकि व्हिस्की का फ्रीजिंग प्वाइंट अन्य मानक पेय पदार्थों की तुलना में काफी कम होता है। जिससे स्टैंडर्ड फ्रीजर में रखने पर यह जमता नहीं है। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि कम तापमान बोतल के भीतर पेय को प्रभावित कर सकता है, लेकिन उसे खराब नहीं कर सकता। व्हिस्की भी अमूमन -27 डिग्री सेल्सियस पर जमती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button