लाइफस्टाइल

Pushkar Fair 2023: हॉट एयर बैलून से लेकर ऊंट डांस तक: राजस्थान के पुष्कर में लें मेले का आनंद 

वर्तमान में अजमेर में पुष्कर मेला चल रहा है। 18 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक यह मेला चलेगा। इस दौरान, आपको विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। अगर आप शहर से दूर जाने का सोच रहे हैं, तो अजमेर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Pushkar Fair 2023: 18 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक ले राजस्थान के पुष्कर मेले का आनंद

Pushkar Fair 2023: राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है। जब मौसम आता है तो इस जगह की खूबसूरती को एक नया रूप मिल जाता है और यहां विभिन्न त्योहारों का भी आयोजन किया जाता है। जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर जैसी कई जगहें हैं, जहां आप जाकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। ये स्थान न केवल सुंदर हैं, बल्कि इनमें अपनी विशेषता भी होती है। खाना, शॉपिंग, राजस्थानी खासियतें, हर तरह का सुख यहां मिलता है।

वर्तमान में अजमेर में पुष्कर मेला चल रहा है। 18 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक यह मेला चलेगा। इस दौरान, आपको विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। अगर आप शहर से दूर जाने का सोच रहे हैं, तो अजमेर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

इस मेले में क्या खास है? यहाँ आकर आप लोक नृत्य और संगीत का आनंद ले सकते हैं, साथ ही सितौलिया, लंगड़ी टांग, गिल्ली-डंडा, कबड्डी जैसे खेलों का आनंद भी उठा सकते हैं। राजस्थान अपनी हैंडीक्राफ्ट्स के लिए काफी प्रसिद्ध है, इसलिए मेले में हैंडीक्राफ्ट्स बाजार भी होता है, जहाँ आप खूबसूरत चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

Read more:- Three beautiful places: किसी दूसरे दुनिया का अनुभव करना चाहते हैं तो, आप भी इन जगहों पर जा कर आनंद ले सकते हैं

22 नवंबर को लगान स्टाइल क्रिकेट मैच और मूंछ प्रतियोगिता भी होगी। यहाँ लंबी-लंबी मूंछों के साथ प्रतियोगिता होती है जो अलग ही अनुभव होता है। पगड़ी बांधने का भी एक कॉम्पिटिशन होता है। घोड़ों का डांस भी एक विशेष आकर्षण होता है।

23 नवंबर को ऊंट सजाने और उनकी डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा, राजस्थानी संस्कृति का आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा।

यहाँ मौजूद हॉट एयर बैलून से भी आनंद उठा सकते हैं।

यहाँ पहुंचने के तरीके –

ट्रेन: अजमेर तक की ट्रेन सुविधा उपलब्ध है। यहाँ से पुष्कर 30 मिनट की दूरी पर है। अजमेर रेलवे स्टेशन बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन से आपको टैक्सी भी मिल सकती है।

फ्लाइट: जयपुर यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा है। जहाँ से पुष्कर की दूरी लगभग 140 किलोमीटर है।

बस: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जयपुर जैसे शहरों से बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। सेमी-डिलक्स और डिलक्स बसें इस स्थान तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button