लाइफस्टाइल

Independent Woman: सेल्फ केयर और वेकेशन समेत इन चीजों पर हर महिला को खर्च करने चाहिए पैसे

Independent Woman: महिलाओं को इन 5 चीजों पर खर्च करने चाहिए पैसे


आज हम भले ही 21वीं सदी में है लेकिन आज भी हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम ही आका जाता है। हमारे यहाँ हमेशा से ही महिलाओं को उनकी सोच के लिए कुछ न कुछ सुना ही पड़ता है। कुछ लोगों का मानना  होता है कि महिलाएं हमेशा अपने बारे में ही सोचती है यानि की वो हमेशा खुद को प्राथमिकता देती है। वही कुछ लोगों का मानना  है कि महिलाएं स्वार्थी और मतलबी भी होती है। ऐसे में अगर महिलाएं अपने लिए कुछ खरीदे या फिर अपने ऊपर पैसे खर्च करें तो लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त   नहीं होता है। वही पैसे अगर वो अपने परिवार, पति या फिर बच्चों के ऊपर खर्च करती है तो इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होती है। लोगों की ये सोच न सिर्फ होममेकर्स के लिए होती है बल्कि उन महिलाओं के लिए भी होती है जो खुद आर्थिक रूप से किसी पर आश्रित नहीं हैं। लेकिन आज समय के साथ हमे अपनी सोच को बदलना चाहिए और इसकी शुरुआत हमे अपनी पसंद, अपने शौक और अपनी ज़रूरतों पर पैसे खर्च करने से करना चाहिए तो चलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन पर महिलाएं खर्च कर सकती है।

Independent Woman

शॉपिंग: क्या आपको पता पता है रीटेल थेरपी किसे कहा जाता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है। आपको बता दें कि रीटेल थेरपी उस प्रक्रिया को कहा जाता है जब कोई व्यक्ति अपना स्ट्रेस कम करने के लिए या अपना मूड अच्छा करने के लिए शॉपिंग करता है। अगर कोई व्यक्ति फिज़ूल और बेवजह की शॉपिंग करता है वो तो गलत है लेकिन कुछ कुछ समय बाद अपने लिए कपड़े, फुटवेयर या ऐक्सेसरीज़ खरीदना बिल्कुल भी गलत नहीं है क्योकि ये आपको खुशी देंगी।

सेल्फ केयर: हमारे देश में महिलाओं के लिए भी बड़ी दूविधा है अगर कोई शादी सुदा महिला सोलह शृंगार नहीं करती तो लोगों उसमे बातें बनानी शुरू कर देते है और अगर किस अविवाहित या विधवा महिला बहुत ज्यादा शृंगार करती है तो भी लोगों को उसमे परेशानी होती है। इस लिए आपको किसी की भी नहीं सुनी चाहिए। और अपने अनुसार अपनी चीजे करनी चाहिए। अपनी सेल्फ केयर करनी चाहिए।

भविष्य: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि आज के समय पर न सिर्फ हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं है इसकी सबसे बड़ी वजह है फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस नहीं है यानि कि वो पैसों के लिए किसी ना किसी पर निर्भर है। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो कभी भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी नहीं हो सकती। महिलाओं को हमेशा अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहिए।

Read more: Mayonnaise For Hair: अगर चाहते है रूखे और उलझे बालों से छुटकारा, तो एक बार टॉय करें मेयोनीज

फ़ूड: ये बता तो हम सभी लोग जानते है हमारे देश में सदियों से ही लड़कियों को ये सिखाया गया है कि उनकी असली जगह उनके घर का किचेन है। शायद इससे लिए हमारे देश में महिलाओं को देवी अन्नपूर्णा भी कहा जाता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही हमारे देश में महिलाओं को घर आये मेहमानों को खुश करने की ज़िम्मेदारी भी दी जाती है। उनको सबकी पसंद – नापंसद का भी ध्यान रखना होता है। लेकिन आज हम सभी महिलाओं को कहना चाहते है कि अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और फेवरेट रेस्टोरेंट में अपनी पंसद का खाना खाएं। अपने कमाए हुए पैसे अपने लिए इस्तेमाल करें।

वेकेशन: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि आज के समय पर हम सभी लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा भागदौड़ और स्ट्रेस भरा हुआ होता है। इस लिए बहुत ज्यादा है कि आप बीच बीच में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन प्लान करते रहे। ये सभी लोगों के लिए जरूरी होता है कि वो अपने डेली रुटीन से ब्रेक लेते रहे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button