लाइफस्टाइल

50 Best Breakfasts: भारत का स्वाद बना दुनिया की पसंद! टॉप 50 ब्रेकफास्ट लिस्ट में जगह पाने वाली 3 देसी डिशेज

50 Best Breakfasts: भारतीय व्यंजन सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, परंपरा और विविधता का भी प्रतीक हैं।

50 Best Breakfasts : हिंदुस्तानी नाश्ते का डंका दुनिया में! इन 3 देसी डिशेज ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड

50 Best Breakfasts, भारतीय व्यंजन सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी संस्कृति, परंपरा और विविधता का भी प्रतीक हैं। एक बार फिर इस बात को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। फेमस फूड गाइड Taste Atlas ने दुनिया भर के 50 Best Breakfasts की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की तीन देसी डिशेज ने भी अपनी जगह बना ली है। ये हैं, मिसल पाव, पराठा, और छोले भटूरे। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि देसी स्वाद का मुकाबला दुनिया की कोई डिश नहीं कर सकती।

1. मिसल पाव – 18वां स्थान

महाराष्ट्र की यह पारंपरिक डिश भारत के बाहर भी लोकप्रिय हो चुकी है। मिसल पाव को 18वें स्थान पर रखा गया है, जो गर्व की बात है। मिसल एक तीखी, मसालेदार दाल या उसल होती है, जिसे कुरमुरी फरसाण, कटा हुआ प्याज, नींबू और धनिया से सजाया जाता है। इसके साथ सॉफ्ट पाव सर्व किए जाते हैं। यह डिश न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर भी है। सुबह की शुरुआत के लिए यह एक दमदार विकल्प है।

Read More : Chris Evans: क्रिस इवांस बर्थडे स्पेशल, जाने उनका जीवन और करियर

2. पराठा – 23वां स्थान

उत्तर भारत की पहचान पराठा को Taste Atlas की लिस्ट में 23वें स्थान पर रखा गया है। चाहे वह आलू पराठा हो, गोभी पराठा या पनीर पराठा – पराठे की किस्में ही उसकी खासियत हैं। घी या मक्खन के साथ गरमा-गरम पराठे खाने का आनंद ही कुछ और होता है। दही और अचार के साथ इसका कॉम्बिनेशन हर किसी को भाता है। यह डिश न सिर्फ टेस्टी है बल्कि पेट भरने और लंबे समय तक भूख न लगने वाला विकल्प भी है।

Read More : Desi Girl Sexy Video: कैमेरे के सामने उतारे कपडे, समंदर किनारे देसी हसीना का बोल्ड अवतार, ग्लैमरस लुक में देसी गर्ल ने बढ़ाया टेंपरेचर

3. छोले भटूरे – 32वां स्थान

पंजाबी स्वाद का तड़का छोले भटूरे को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसने 32वें स्थान पर जगह बनाई है। छोले भटूरे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। मसालेदार छोले और फूले हुए कुरकुरे भटूरे का मेल भारतीयों के लिए नाश्ते का एक क्लासिक विकल्प है। यह डिश दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत में खासतौर पर सुबह के समय बड़े चाव से खाई जाती है। Taste Atlas की इस रैंकिंग में भारतीय व्यंजनों का स्थान पाकर देशवासियों को गर्व महसूस हो रहा है। यह सिर्फ नाश्ते की डिश नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। यह लिस्ट इस बात की पुष्टि करती है कि भारतीय खानपान विश्वभर में सम्मान और प्यार पा रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button