सेहत

क्या आप को पता है शहद के फायदे के बारे में

शहद के फायदे

शहद धरती पर पाया जाने वाला सबसे पुरानी मीठी चीज है। कई रेसिपी में इसका इस्‍तेमाल होता है। शहद आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।नियमित रूप से शहद का सेवन करने से शरीर को स्फूर्ति, शक्ति और ऊर्जा मिलती है। शहद से शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। शहद मोटापा घटाता भी है और शहद मोटापा बढ़ाता भी है। मीठे शहद के गुणों से रोगी व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। आइए जानें शहद के फायदे के बारे में:-

शहद के फायदे
शहद होता है फायदेमंद

यहाँ पढ़ें : 6 नॉन डेरी फ़ूड्स जो आपको देंगे डेरी फ़ूड्स जितनी ताक़त

  1. शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडीयम फास्फोरस, आयोडीन पाए जाते हैं। रोजाना शहद का सेवन शरीर में शक्ति, स्फर्ति, और ताजगी पैदाकर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।
  2. शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है। आप गुलाब जल, नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
  3. दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन शहद खाना अच्छा रहता है।
  4. चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक भी आएगी।
  5. शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने में मददगार होता है। यह एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।
  6. शहद घाव को साफ करने, गंध और मवाद को दूर करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।
  7. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में शहद कारगर है। रक्त को साफ करने यानी रक्त शुद्धि के लिए भी शहद का सेवन करना चाहिए।

प्राचीन काल से ही शहद को एक जीवाणु-रोधी के रूप में जाना जाता रहा है। शहद एक हाइपरस्मॉटिक एजेंट होता है। चिकित्सीय गुणों और प्राकृतिक अच्छाई से भरपूर शहद का उपयोग बहुत पहले से ही त्वचा और हर प्रकार की शारीरिक देखभाल के लिए किया जाता है।

Back to top button