सेहत

Remedy for Preventing Breast Cancer: स्तन कैंसर से बचना है तो अपनाएं ये तरीका, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

हम आपको बताएंगे कि स्तन कैंसर से बचने के लिए आप घर में कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं। साथ ही शुरूआती लक्षणों के बारे में भी जान सकते हैं।

Breast Cancer: कुछ आसान तरीके अपनाकर ब्रेस्ट कैंसर से बचें


कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है। दरअसल, जब शरीर में असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ती हैं, तो इससे शरीर में कैंसर बन जाते हैं। कैंसर बीमारी में अगर मरीज को सही समय से इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान भी जा सकती है। कैंसर कई तरह के होते हैं। इनमें से एक ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) भी है। जिससे महिलाएं प्रभावित होती हैं। आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े लक्षण के बारे में बताएंगे। जिससे आप आसानी से बीमारी की पहचान कर सकते हैं और उससे बचाव भी कर सकते हैं-

स्तन कैंसर में त्वचा पर नजर आते हैं लक्षण

स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण में ब्रेस्ट के आसपास की त्वचा में बदलाव नजर आने लगते हैं। अगर आपको अपने स्तन या इसके आसपास की त्वचा की बनावट में बदलाव नजर आ रहा तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इन बदलावों में त्वचा पर गड्ढे भी हो जाते हैं। इसका मतलब है कि स्तन पर मौजूद लिम्फ वेसल्स ब्लॉक हो गए हैं। इससे स्तन में सूजन आ जाती है। त्वचा के एक बड़े हिस्से में छोटे-छोटे गड्ढे पड़ जाते हैं।

Read More: मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई मौत: Cervical cancer Symptoms

त्वचा पर आने लगते दाने और लालिमा

त्वचा पर नजर आने वाले ब्रेस्ट कैंसर के एक अन्य संकेत में निपल या आसपास के क्षेत्र पर एक्जिमा जैसे दाने या लालिमा विकसित होने लगते हैं। यह स्तन कैंसर का एक बहुत ही दुर्लभ लक्षण है। डॉक्टर्स की मानें तो यह स्तन कैंसर से जुड़ी बीमारी है, जिसे पगेट रोग कहा जाता है। हालांकि इसका कारण अभी तक किसी को मालूम नहीं हो सका है। पगेट की बीमारी के कारण निप्पल या आसपास के क्षेत्र पर एक्जिमा जैसे खुजलीदार लाल दाने हो जाते हैं। जिससे कैंसर बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

2020 में 2.3 मिलियन महिलाओं का हुआ था इलाज

आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में 2.3 मिलियन महिलाओं में इस बीमारी का निदान किया गया और दुनियाभर में इसकी वजह से 685,000 लोगों की मौत हुई थी। इस कैंसर से खुद को बचाया जा सकता है। अगर पहले स्टेज में भी इसकी पहचान हो गई तो इससे बचा सकता है। हालांकि, सही समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी शरीर के अन्य अंगों में फैल सकती है, जो जानलेवा है।

एक्सपर्ट के मुताबिकइंफ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर के कुछ अन्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं

  • आपके स्तन की त्वचा का रंग बदलकर लाल, गुलाबी या बैंगनी हो जाना।
  • एक स्तन में दर्द, सूजन, खुजली, कठोरता या कोमलता होना।
  • एक स्तन में गर्मी, जलन, भारीपन या वृद्धि होना।
  • उलटा या अंदर की ओर मुड़ा हुआ निप्पल।
  • कॉलरबोन के पास या बांह के नीचे लिम्फ नोड्स में सूजन आना।

कैंसर के कुछ साइलेंट लक्षण-

  • लगातार वजन कम होना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • बुखार आना
  • त्वचा के रंग में बदलाव

अपनी जीवनशैली में सुधार कर स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स-

  • नियमित तौर पर शारीरिक व्यायाम करें।
  • शराब और धूम्रपान का सेवन करने से बचें।
  • 35 की उम्र के बाद गर्भनिरोधक गोलियां खाने से बचें।
  • अधिक समय तक कराएं स्तनपान।
  • पौष्टिक आहार का करें सेवन।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button