भारत

कर्नाटक में हड़ताल से आम जनता बेहाल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक राज्य द्वारा तमिलनाडू के लगातार 10 दिनों तक 15,000 क्यूसेक पानी देना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज पूरे कर्नाटक में हड़ताल है। इस हड़ताल का नाम सुबह से शाम रखा गया है क्योंकि यह हड़ताल सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक होगी।

transport-bus-strike-karnataka

कर्नाटक में हड़ताल

इस हड़ताल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलावा 800 यूनियनों ने भी बंद का ऐलान किया है। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को हो रही है। राजधानी बेंगलूरु में हड़ताल का असर साफ दिख रहा है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा है लेकिन आने जाने के लिए सड़क पर एक भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मौजूद नहीं हैं।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धार्थमैय्या ने हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने का अनुरोध किया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button