हॉट टॉपिक्स

International Girl Child Day 2021: जानें कब और क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

International Girl Child Day 2021: हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस


International Girl Child Day 2021: हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सालों से हमारे यहां बाल विवाह, दहेज और कन्या भ्रूष हत्या जैसी रुढ़िवादी प्रथाएं चली आ रही है। इसी कारण हमारे यहां लड़कियों को शिक्षा, चिकित्सा पोषण और कानूनी अधिकार जैसे कई और अधिकारों से वंचित रखा जाता था। लेकिन आज समय बदल चुका है आज के समय पर लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि भारतीय सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है और इसके लिए कई योजनाएं भी लागू की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत 11 अक्टूबर 2012 में की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस शुरू करने का मुख्य कारण महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है। ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वो डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। इतना ही नहीं इसके साथ दुनिया भर में महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के उद्देश्य से भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की गई।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले एक गैर सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ ने एक प्रोजेक्ट के रूप में की। इस गैर सरकारी संगठन ने एक अभियान भी चलाया जिसका नाम उन्होंने “क्योंकि मैं एक लड़की हूं” रखा। इसके बाद “क्योंकि में एक लड़की हूं” अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। उसके बाद कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी योजनाओं शुरू कर दी है। जिनमे से “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ” एक उल्लेखनीय योजना है। इतना ही नहीं इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार ने भी कई और महत्वपूर्ण योजनायें शुरू कर दी है। अगर हम भारत की बात करें तो भारत में हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।

Lal Bahadur Shastri Birthday Special: जानें लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्य

1. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाला लैंगिक असमानता, बालिका शिक्षा का महत्व, उसके स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने और लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने हेतु किया गया है।

2. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि लोग लड़के और लड़की में किया जाने वाले भेदभाव को खत्म कर दें।

3. आज के समय पर भले ही लड़कियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं लेकिन उसके बाद भी लोगों की सोच उनको लेकर बदलने का नाम नहीं ले रही। आज भी कई जगह ऐसी है जो लड़कियों को घरेलू कामकाज तक सीमित रखना चाहती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button