लाइफस्टाइल

Durga Puja 2021: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की आराधना, जानें पूजा विधि और मंत्र

Durga Puja 2021: जाने कहा है माँ चंद्रघंटा का प्रसिद्ध मंदिर


Durga Puja 2021: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि कई जगह इस बार शनिवार काे तृतीया व चतुर्थी तिथि दोनों एक साथ मनाई जा रही है। इसलिए शनिवार को चतुर्थी तिथि का क्षय होने के कारण मां चंद्रघंटा व कुष्मांडा देवी दोनों की पूजा की जाएंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 9 अक्टूबर यानि की शनिवार को अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि सुबह 07:48 बजे तक होगा। उसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। जो की क्षय है बता दें कि मां दुर्गा का तीसरा रूप मां चंद्रघंटा है। जिनकी पहचान होती है उनके सिर का अर्धचंद्र। इसीलिए मां को चंद्रघंटा कहा जाता है। आपको बता दें कि मां चंद्रघंटा शांति, शालीनता और समृद्धि की देवी हैं। इतना ही नहीं मां चंद्रघंटा शक्ति और ऊर्जा का भी स्रोत है। मां चंद्रघंटा ने दैत्य शक्तियों का नाश किया है। मां चंद्रघंटा की उपासना करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां हमेशा आध्यात्मिक लोगों की मदद करती है। वह नकारात्मक शक्तियों को हराती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। तो चलिए आज नवरात्र के तीसरे दिन हम आपको मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और मंत्र के बारे में बताते है।

Durga Puja 2021
जानें मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और मंत्र

आपको बता दें कि नवरात्रि के तीसरे दिन कांडा जलाने के बाद घी, हवन सामग्री, एक जोड़ी लौंग, पान, बताशा, सुपारी, कपूर, गूगल, इलायची, किशमिश, कमलगट्टा अर्पित करें। साथ ही आपको इस दिन हवन के दौरान इन मंत्रों के जाप से मां चंद्रघंटा की पूजा करनी होगी। नवरात्रि के तीसरे हवन के बाद मां चंद्रघंटा के इस मंत्र का जाप करें।

ओम ह्लीम क्लीं श्री चंद्रघंटायै स्वाहा।
मां चंद्रघंटा आध्यात्मिक लोगों की मदद करती है
मां चंद्रघंटा का रूप

आपको बता दें कि मां चंद्रघंटा का यह रूप बहुत ही शांत और परोपकारी है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको मां चंद्रघंटा के सिर पर एक घंटे के आकार का अर्धचंद्राकार दिखेगा। साथ ही आपको बता दें कि मां चंद्रघंटा का शरीर का रंग सोने जैसा चमकीला होता है और उनके दस हाथ होते है। जिनमें शस्त्र, अस्त्र और बाण सुशोभित हैं। मां चंद्रघंटा का पहला वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए तैयार होने की है।

Navratri 2021: नवरात्रि में अपने घर लाए ये चीजें, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

प्रयागराज में है मां चंद्रघंटा का प्रसिद्ध मंदिर

आपको बता दें कि मां चंद्रघंटा का प्रसिद्ध मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित है। यह प्रयागराज के व्यस्तम इलाके चौक में स्थित है। यह मंदिर मां क्षेमा माई का प्राचीन मंदिर है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस मंदिर का वर्णन तो पुराणों में भी किया गया है। यहां मां दुर्गा अपने चंद्रघंटा स्वरूप में विराजती हैं। मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का एक साथ दर्शन होता है। इस मंदिर को लेकर लोगों की गहरी आस्था है। मान्यताओं के अनुसार मां के दर्शन मात्र से ही सभी लोगों के मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button